हेल्थ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हेल्थ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 7 जुलाई 2026

हम हर 5-10 सेकंड में पलकें क्यों झपकते हैं? आंखों की देखभाल के आसान उपाय ।

क्या आपने कभी सोचा है कि आप बिना सोचे-समझे हर 5 से 10 सेकंड में अपनी पलकें क्यों झपकते हैं? यह केवल एक सामान्य प्रक्रिया नहीं है, बल्कि हमारे शरीर का एक अद्भुत सुरक्षा तंत्र है। आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि पलकें झपकना हमारे नेत्र स्वास्थ्य (Eye Health) के लिए क्यों जरूरी है और आंखों की थकान को कैसे कम करें।

​पलकें झपकना (Blinking) क्यों जरूरी है? (वैज्ञानिक कारण)

​हमारी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए पलक झपकना अनिवार्य है। इसके तीन मुख्य कारण हैं:

​1. आंखों की नमी और सफाई (Lubrication and Cleansing)

पलकें झपकते ही, आंखों पर आंसुओं (tears) की एक पतली परत फैल जाती है। यह परत आंखों को सूखने से बचाती है और धूल-मिट्टी के कणों को साफ कर बाहर निकाल देती है। यदि हम कम झपकते हैं, तो आंखों में जलन और सूखापन (Dry Eyes) महसूस होता है।

​2. आंखों और मस्तिष्क को आराम (Resting Mechanism)

वैज्ञानिकों का मानना है कि पलक झपकना आंखों की मांसपेशियों और हमारे मस्तिष्क को एक सूक्ष्म 'विश्राम' देता है। झपकते समय हमारा दिमाग कुछ मिलीसेकंड के लिए दृश्य जानकारी को प्रोसेस करना रोक देता है, जिससे आंखों को रिकवर होने का मौका मिलता है।

​3. सुरक्षा कवच (Protection)

यह एक सहज रिफ्लेक्स (reflex) है। यदि अचानक कोई वस्तु आंखों की ओर आती है, तो हमारी पलकें अपने आप झपक जाती हैं, जो आंखों के कोमल हिस्सों को चोट लगने से बचाती हैं।

​क्या आप जानते हैं?

​स्क्रीन का असर: कंप्यूटर या मोबाइल का उपयोग करते समय हमारी पलकें झपकने की दर काफी कम हो जाती है, जिससे आंखों में थकान और भारीपन होता है।

​शिशुओं में अंतर: नवजात शिशु वयस्कों की तुलना में बहुत कम बार पलकें झपकते हैं।

​आंखों की थकान कम करने के लिए 5 टिप्स (Eye Care Tips)

​यदि आप लंबे समय तक स्क्रीन के सामने काम करते हैं, तो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इन टिप्स का पालन करें:

​20-20-20 नियम: हर 20 मिनट में, 20 फीट दूर किसी वस्तु को, 20 सेकंड तक देखें। यह आंखों की मांसपेशियों के तनाव को दूर करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

​सचेत रूप से झपकाएं: स्क्रीन पर काम करते समय खुद को याद दिलाएं कि पलकें झपकनी हैं। आप अपने कंप्यूटर मॉनिटर के पास एक छोटा 'झपकाएं' (Blink) नोट लगा सकते हैं।

​आंखों के व्यायाम:

​आई रोलिंग: अपनी आंखों को घड़ी की दिशा में और फिर विपरीत दिशा में 5-5 बार धीरे-धीरे घुमाएं।

​फोकसिंग: अपनी उंगली को 6-8 इंच दूर रखें, उस पर ध्यान केंद्रित करें, फिर अपनी नज़र किसी दूर की वस्तु पर ले जाएं।

​सही सेटअप: अपनी स्क्रीन को आंखों के स्तर से थोड़ा नीचे (15-20 डिग्री) रखें। इससे आंखों को कम खोलना पड़ता है और नमी बनी रहती है।

​हाइड्रेशन: पर्याप्त पानी पिएं। शरीर में पानी की कमी का सीधा असर आपकी आंखों के सूखेपन पर पड़ता है।

​निष्कर्ष:

हमारी आंखें अनमोल हैं। बार-बार पलक झपकना एक सामान्य क्रिया लग सकती है, लेकिन यह आपकी दृष्टि को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। अपने काम के बीच में ब्रेक लें और अपनी आंखों का ख्याल रखें।

​क्या आपको स्क्रीन पर काम करते समय अक्सर आंखों में जलन या दर्द महसूस होता है? हमें कमेंट में जरूर बताएं!



सोमवार, 24 जनवरी 2022

दिमाग को कॉपी करने वाली तकनीक बस आने वाली है ।

दिमाग की कॉपी करने वाली तकनीक बस आने वाली है
दिमाग को कॉपी करने वाली तकनीक बस आने वाली है 



स्पीच सिंथेसाइजर जैसी तकनीक से एक कदम आगे की सोच रहे है एलन मस्क

 SpaceX और Tesla जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क कुछ नया करने जा रहे है जो शायद मनुष्य जीवन मे अब तक कि सबसे लंबी छलांग होगी  । एलन मस्क  एक ऐसा तकनीक पर काम कर रहे है जिससे आपके दिमाग की मैपिंग करना बच्चों का खेल हो जाएगा ।

आने वाले समय में लोगों को कंप्यूटर और स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के लिए बोलने की भी आवश्यकता  नही पड़ेगी ओर चुटकियों में काम हो जाएगा ।


  दिमाग के सहारे चलेंगे आपके गैजेट

 मस्‍क की कपनी ह्यूमन कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी न्यूरालिंक (Neuralink) लंबे समय से एक ऐसी तकनीक पर काम कर रही है, जिसके सहारे लोगों के दिमाग में एक  चिप (Chip) इंप्लांट करने के बाद उनके सोचने भर से कई तरह की गतिविधि सम्भव हो जाएगी दूसरे शब्दों में कहे, तो टेलीपैथी यानी दिमाग की सोच के सहारे स्मार्टफोन और कंप्यूटर को ऑपरेट किया जा सकेगा , इस न्यूरल चिप इंप्लांट के बाद बिना कोई कमांड दिये बगैर  केवल दिमाग में उस चीज के बारे में सोचने भर से काम शुरू हो जाएगा. अभी तक कंप्यूटर चलाने के लिए आपको बोलना जरूरी होता था पर अब आपको किसी भी काम को करने के लिए बोलना भी जरूरी नही रहेगा बस सोचना मात्र होगा. बाकी का काम ये चिप कर देगी. 


 क्या है Neura Link ?


Neura link तकनीक में रोबोट की मदद से दिमाग मे electrode डाले जाएंगे  । खोपड़ी में एक माइनर से आपरेशन करके ये चिप इंसान के दिमाग मे फिट कर दी जाएगी उससे वह क्या सोच रहा है सब पता चल जाएगा क्योंकि चिप में लगा कंप्यूटर बड़ी जल्दी उसके दिमाग को पढ़ना सिख जाएगा 


दिमाग में करीब एक अरब न्यूरॉन होते है क्या इसकी कॉपी कर पाना सम्भव होगा  ?


शुरुआत में तो इससे केवल 1% इंसानी दिमाग को समझने की कोशिश की जायेगी न्यूरलिंक की इस चिप  से लोग अपनी यादों को संभाल कर रखने में कामयाब होंगे ,मतलब आप स्मार्टफोन के जैसे ही अपनी बैकअप मेमोरी बना पाओगे, ओर तो ओर इस  चिप के जरिये लोग अपनी याद्दाश्त को भी बढ़ा पाएंगे  , ब्रेन स्ट्रोक जैसी स्थिति में  इसे कंट्रोल भी किया जा सकेगा । पार्किसन जैसे रोगों में भी ये बड़ी मदद करेगा ।



 कहाँ तक पहुंची है यह तकनीक ?


न्यूरालिंक का परीक्षण बंदरों पर किया जा चुका है और यह उनमें अच्छे से काम कर रहा है. इससे एक बंदर आसानी से पोंग नाम का आर्केड गेम खेलना सीख गया है जिस को पहले जॉयस्टिक से खिलाया गया बाद में उसे हटा कर wireless चिप  से दिमाग को जोड़ा गया चौंकाने वाली बात यह रही कि बन्दर जैसा ही दिमाग मे सोचता वैसे ही एक दिमाग मे कंप्यूटर प्रोग्राम बना दिखता जिससे उसके सोचने के ढंग का भी पता लग रहा था  . न्यूरालिंक  चिप को बाल से भी पतले तारों के जरिये  दिमाग से जोड़ा जा रहा है. उम्मीद है कि यह इस साल या अगले साल मार्किट में आ सकता है  बन्दर के बाद सुअर पर भी इसका प्रयोग किया जा चुका है ।

क्या फायदा होगा नई तकनीक का ?


दुनिया मे सैकड़ो लोग ऐसे है जो बोल सुन नही पाते ,कुछ ऐसे भी है जो देख नही पाते ,इस तकनीक से उन लोगो की ब्रेन मैपिंग करके उनके दिमाग को समझने में मदद मिलेगी ,आसान शब्दो मे उनकी दिल की बात अब लोग सुन सकेंगे ।


  क्या खतरा है नई तकनीक से ?


 आज तक जितने अविष्कार हुए है उसे इंसान के लिए अच्छा बता कर प्रचारित किया गया पर बाद में वो इंसान के लिए भस्मासुर साबित हुये इसका भी कुछ ऐसा ही हाल लग रहा है । लोगो का दिमाग पढ़ने से अपराधियों पर लगाम लगाई जा सकेगी पर दूसरी यही आदमी किसी के दिमाग को पढ़ कर इनका उल्टा प्रयोग करने लगेंगे ।


शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

जनिये टूथब्रश करने का सही तरीका ।

 ज्यादातर लोगों को नहीं पता brush करने का सही तरीका ।

जनिये टूथब्रश करने का सही तरीका ।


   क्या आप जानते हैं कि ब्रश करने का सही तरीका क्या है, ज्यादातर लोग बहुत तेज़ी से ब्रश करते है क्योंकि उन्हें लगता है इससे दांत अच्छे से साफ होंगे पर होता उल्टा है इससे दांत कमज़ोर हो जाते है 

   कुछ उपयोगी जानकारी दांतो के बारे में 

  1      सुबह ब्रश करने के इलावा रात को भी ब्रश करना चाहिए ,सुबह अगर  कभी नाश्ता ब्रश से पहले मजबूरी में करना पड़े तो खाना खाने के 1 घंटे के बाद ही टूथब्रुश करना चाहिये ,इससे पहले ब्रश करने में नुकसान होता है ओर इनेमल क्षतिग्रस्त होता है । रात को सोने से पहले ब्रश करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि खाने के अन्न रात को सड़ कर दांतों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते है 

2     कभी भी टूथब्रश को गीला करके उसमे टूथपेस्ट लगा कर  दांतो को साफ न करे इससे पेस्ट के केमिकल झाग बनकर दांतो को नुकसान करते है । साथ मे ब्रश करने में परेशानी भी होती है ।

3     कभी भी दो मिनट से ज्यादा टूथब्रश न करे 

4      केवल मटर के दाने के बराबर  टूथपेस्ट ही ब्रश में लगाये ,इससे ज्यादा आपके मसूढो के लिए ठीक नही 

5       टूथब्रश को 45 डिग्री में रख कर गोल गोल घुमाते हुए ब्रश करे  कभी भी 90 डिग्री में ब्रश न करे  इससे दांतों को जबरदस्त नुकसान होता है ।

6       ब्रश करते हुए दांतो व मसूढो में जोर न लगाएं वर्ना मसूढ़े जल्दी ही दांतो का साथ छोड़ देंगे , सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करे ।

7        ब्रश करने के बाद  उंगलियों से मसूड़ों पर हल्का हल्का मसाज करने से ये मजबूत बने रहते है ।

8       क्लीनर से जीभ की सफाई जरूर करे नही तो ब्रश को हो उल्टा करके हल्के हाथों से जीभ साफ लर सकते है 

9       सप्ताह  में एक दिन दांतो को नींबू से साफ लड़ने से उस पर पीलापन नही आता 

10     दही विटामिन सी ओर पोष्टिक सलाद दांतो की सेहत बनाये रखते है 

11    बहुत गर्म या फ्रिज का  ठंडा पानी दांतों के इनेमल कमज़ोर करता है  इससे बचे ।

12       टूथ ब्रश को या तो महीने -दो महीने में बदले या गरमपानी में नमक डाल कर इसे दो मिनट के लिए उबाले ।जिससे इसके वैक्टीरिया नष्ट हो जाएंगे ।

13      कुछ भी खाने के बाद कुरला करना न भूले ।

    दांतो के सबसे ऊपर के भाग को इनेमल  कहा जाता है इसके नीचे का भाग डेंटिंन कहलाता है फिर पल्प आता है इनेमल ओर डेंटिंन तक का भाग अगर खराब हो तो फिलिंग से दांत बच जाता है हां डेंटिन में सड़न पहुचने से सेंसटिविटी होती है यानी गर्म ठंडा लगता है  पर यदि पल्प तक खराबी आ जाये तो RCT करानी पड़ सकती है क्योंकि पल्प में ही बारीक नसे होती है जब इसमें सड़न होती है तो तेज़ दर्द होना शुरू हो जाता हैं और पस  या मवाद दांतों के बेस वाली नसों में जमा हो जाती है  जिसका इलाज RCT (रूट कैनाल )से या इम्प्लांटेशन से संभव है । RCT इसलिए महंगी होती है क्यंकि इसका एक साथ इलाज नही होता व दो तीन या ज्यादा बार इसका चरणों मे इलाज करना पड़ता है एक एक नसों को निकाल कर देखना पड़ता है कि सड़न कहां तक पहुंची है । या फिर पूरा दांत इम्प्लांट कराना पड़ सकता है ।

       दांत अगर निकाले तो उसे साधारण में न ले मुँह के अंदर ऊपर ओर नीचे दोनो तरफ के दांत की आपस मे एलाइनमेंट होती है अगर उसे समय पर न भरा जाए तो जल्दी ही दांत एक दूसरे से अलाइनमेंट बिगाड़ना शुरू कर देते है ओर फिर टेढ़े मेढ़े दांत होने शुरू हो जाते है दूसरा एक तरफ के दांत टूटने पर आप मुँह के अंदर दूसरी तरफ के दांतों से काम लेना शुरू कर देते है जिससे उनमें तेज़ी से सड़न पैदा होने की सम्भवना हो जाती है ।

         

दवाइयों में स्टेरॉयड की पहचान कैसे करें? लक्षण, जांच और सावधानियां ।

  आजकल काफी दवाइयों में स्टेरॉयड आ रहा है आप प्रथम दृष्टि में कैसे जान सकते है कि इसमें स्टेरॉयड मिला है कि नहीं, बल्कि लोगो को रातों रात ठ...