एलन मस्क का क्रिप्टो करंसी में भारी निवेश
एलन मस्क के क्रिप्टो करंसी बिटकॉइन में डेढ़ अरब डॉलर निवेश करते ही इसका रेट 48000 डॉलर हुआ पार यानी
भारतीय रुपये में 36 लाख प्रति बिटकॉइन हालांकि बाद मेंं ये 32 lakh पहुँच गयाएलन मस्क के क्रिप्टो करंसी बिटकॉइन में डेढ़ अरब डॉलर निवेश करते ही इसका रेट 48000 डॉलर हुआ पार यानी
भारतीय रुपये में 36 लाख प्रति बिटकॉइन हालांकि बाद मेंं ये 32 lakh पहुँच गया![]() |
| Electric n Hydrojan Vehicle |
शिमला मिर्च में विटामिन A ओर विटामिन C भरपूर मात्रा में पाए जाते है ओर आज की तारीख में नूडल्स से लेकर पनीर टिक्का सब मे ये इस्तेमाल होती है इनके बिना कई भारतीय व्यजन की आप सोच भी नही सकते ,क्योंकि इसे 5 मिनट में बनाया जा सकता है इसे एनर्जी सेवर भी कहा जाता है ,शिमला मिर्च वस्तुत दक्षिणी अमेरिका का पौधा है जहां इसकी खेती हज़ारों सालों से की जा रही है जैसे हल्दी की खेती भारत मे हज़ारों सालों से हो रही है , अंग्रेज़ इसे सबसे पहले बीज के रूप में भारत लेकर आये, क्योंकि शिमला मिर्च के लिए अनुकूल वातावरण की जरूरत होती थी ,इसलिए वो इसके लिए उपयुक्त जगह ढूंढ रहे थे बाद में वो इसी वातावरण खोज के अंतर्गत शिमला आ पहुंचे जहां उन्होंने अपनी कालोनी पहले ही बसा दी थी क्योंकि यहां का वातावरण उनके इंग्लैड से मिलता जुलता था।
अंग्रेज़ हर वो चीज़ जो उन्हें अपने देश मे पसन्द होती थी उन सब को भारत मे भी लाने की कोशिश करते थे क्योंकि इंग्लैड से बाहर सबसे ज्यादा बड़ी संख्या में भारत मे ही उनके लोग रहा करते थे शिमला मिर्च की सब्ज़ी अंग्रेज़ बहुत ज्यादा पसंद करते थे तो उसे बीज के रूप में वो भारत लाये , हिमाचल का वातावरण शिमला मिर्च को उगाने के लिए मनमुफीद था इसलिए उन्होंने इसे सबसे पहले यही उगाने के निर्णय लिया था ।
उस समय शिमला का इलाका specified नही था ,आस पास के सभी इलाको को शिमला ही समझा जाता था , अंग्रेज़ आज के सुबाथू जहां उनका बड़ा आर्मी Establishment था शिमला से भी पहले बसा चुके थे व वहां रहा करते थे इसे तकरीबन 1815 में उन्होंने बसाया था उसके बाद उनकी नज़र में शिमला आ गया क्योंकि शिमला ज्यादा ऊंचाई में था और बहुत खूबसूरत भी था इसलिए अंग्रेज़ो ने शिमला में भी अपनी colony बनाने का निर्णय लिया और इसके लिए उन्होंने सुबाथू से शिमला को रोड बनाने का निश्चय किया इनके लिए उन्होंने शिमला तक के सारे उपयुक्त रास्ते खंगाल डाले, अंग्रेज़ जब शिमला तक का रोड बनाने के लिए वाकनाघाट में सर्वे करने के लिए घूम रहे थे तो इन्हें ये जगह खेती के लिए बड़ी अनुकूल लगी ओर फिर बाद में शिमला मिर्च के लिये भी इसे अनुकूल माना गया । यानी वाकनाघाट । यहां न तो शिमला की तरह खड़ी चढ़ाई थी न ही वहां की तरह ठंड ,जो इसकी फसल उगाने व ट्रांस्पोर्टेशन के लिए बेहतरीन थी ओर यह उनकी दो बस्तियों सुबाथू ओर शिमला को जोड़ने वाली सड़क के बीच मे आ रहा था तो इस जगह को शिमला मिर्च की खेती के लिए प्रयोगात्मक रूप से सबसे पहले यूज़ किया गया जहां से दोनो Army Cantt में आराम से इसकी सप्लाई की गई , क्यंकि ये जगह शिमला के नजदीक थी इसलिए उस समय पूरे भारत मे इसे शिमला के नाम से ही प्रचारित किया गया बस यही से इसका नाम शिमला मिर्च पड़ा ,जबकि वास्तव में ये वाकनाघाट क्षेत्र था ,जो सोलन में पड़ता है ।
जिला सोलन के वाकनाघाट में जे. पी . की आई .टी .युनिवर्सिटी भी बनी है ,आज भी यह जगह सब्जियों के लिए सबसे आदर्श मानी जाती है यहाँ की शिमला मिर्च की डिमांड दूर 2 तक है ,पर इस इलाके के लोगो को मलाल है कि उनके इलाके के नाम इतिहास में दर्ज होते 2 रह गया ।
अब किसान लाल ओर पीली शिमला मिर्च में फ़ोकस कर रहे है जिसकी डिमांड फाइव स्टार होटल में है व इसके रेट अच्छा मिलता है क्योंकि यहां अभी भी आर्गेनिक खेती होती है , व बहुत कम रासनयिक खाद का इस्तेमाल होता है इसलिए लोग यहां की शिमला मिर्च को हाथों हाथ ले लेते है ।
क्या आप जानते हैं कि ब्रश करने का सही तरीका क्या है, ज्यादातर लोग बहुत तेज़ी से ब्रश करते है क्योंकि उन्हें लगता है इससे दांत अच्छे से साफ होंगे पर होता उल्टा है इससे दांत कमज़ोर हो जाते है
कुछ उपयोगी जानकारी दांतो के बारे में
1 सुबह ब्रश करने के इलावा रात को भी ब्रश करना चाहिए ,सुबह अगर कभी नाश्ता ब्रश से पहले मजबूरी में करना पड़े तो खाना खाने के 1 घंटे के बाद ही टूथब्रुश करना चाहिये ,इससे पहले ब्रश करने में नुकसान होता है ओर इनेमल क्षतिग्रस्त होता है । रात को सोने से पहले ब्रश करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि खाने के अन्न रात को सड़ कर दांतों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते है
2 कभी भी टूथब्रश को गीला करके उसमे टूथपेस्ट लगा कर दांतो को साफ न करे इससे पेस्ट के केमिकल झाग बनकर दांतो को नुकसान करते है । साथ मे ब्रश करने में परेशानी भी होती है ।
3 कभी भी दो मिनट से ज्यादा टूथब्रश न करे
4 केवल मटर के दाने के बराबर टूथपेस्ट ही ब्रश में लगाये ,इससे ज्यादा आपके मसूढो के लिए ठीक नही
5 टूथब्रश को 45 डिग्री में रख कर गोल गोल घुमाते हुए ब्रश करे कभी भी 90 डिग्री में ब्रश न करे इससे दांतों को जबरदस्त नुकसान होता है ।
6 ब्रश करते हुए दांतो व मसूढो में जोर न लगाएं वर्ना मसूढ़े जल्दी ही दांतो का साथ छोड़ देंगे , सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करे ।
7 ब्रश करने के बाद उंगलियों से मसूड़ों पर हल्का हल्का मसाज करने से ये मजबूत बने रहते है ।
8 क्लीनर से जीभ की सफाई जरूर करे नही तो ब्रश को हो उल्टा करके हल्के हाथों से जीभ साफ लर सकते है
9 सप्ताह में एक दिन दांतो को नींबू से साफ लड़ने से उस पर पीलापन नही आता
10 दही विटामिन सी ओर पोष्टिक सलाद दांतो की सेहत बनाये रखते है
11 बहुत गर्म या फ्रिज का ठंडा पानी दांतों के इनेमल कमज़ोर करता है इससे बचे ।
12 टूथ ब्रश को या तो महीने -दो महीने में बदले या गरमपानी में नमक डाल कर इसे दो मिनट के लिए उबाले ।जिससे इसके वैक्टीरिया नष्ट हो जाएंगे ।
13 कुछ भी खाने के बाद कुरला करना न भूले ।
दांतो के सबसे ऊपर के भाग को इनेमल कहा जाता है इसके नीचे का भाग डेंटिंन कहलाता है फिर पल्प आता है इनेमल ओर डेंटिंन तक का भाग अगर खराब हो तो फिलिंग से दांत बच जाता है हां डेंटिन में सड़न पहुचने से सेंसटिविटी होती है यानी गर्म ठंडा लगता है पर यदि पल्प तक खराबी आ जाये तो RCT करानी पड़ सकती है क्योंकि पल्प में ही बारीक नसे होती है जब इसमें सड़न होती है तो तेज़ दर्द होना शुरू हो जाता हैं और पस या मवाद दांतों के बेस वाली नसों में जमा हो जाती है जिसका इलाज RCT (रूट कैनाल )से या इम्प्लांटेशन से संभव है । RCT इसलिए महंगी होती है क्यंकि इसका एक साथ इलाज नही होता व दो तीन या ज्यादा बार इसका चरणों मे इलाज करना पड़ता है एक एक नसों को निकाल कर देखना पड़ता है कि सड़न कहां तक पहुंची है । या फिर पूरा दांत इम्प्लांट कराना पड़ सकता है ।
दांत अगर निकाले तो उसे साधारण में न ले मुँह के अंदर ऊपर ओर नीचे दोनो तरफ के दांत की आपस मे एलाइनमेंट होती है अगर उसे समय पर न भरा जाए तो जल्दी ही दांत एक दूसरे से अलाइनमेंट बिगाड़ना शुरू कर देते है ओर फिर टेढ़े मेढ़े दांत होने शुरू हो जाते है दूसरा एक तरफ के दांत टूटने पर आप मुँह के अंदर दूसरी तरफ के दांतों से काम लेना शुरू कर देते है जिससे उनमें तेज़ी से सड़न पैदा होने की सम्भवना हो जाती है ।
टाटा की सब्सिडियरी टाटा केमिकल ने आखिर देश की बहुमूल्य फॉरेन करेंसी खाने वाली लिथियम बैटरी बनाने का निश्चय कर लिया है
देश मे हर साल तकरीबन 9000 करोड़ की बैटरी आयात की जाती है जो इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगाई जाती है महंगे लिथियम बैट्री से भारत की इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार चल नही पा रहा क्योंकि इसकी कॉस्ट महंगी पड़ रही है ,चीन विश्व की 60% लिथियम बैट्री का एक्सपोर्ट कर रहा है ,जिससे वो मनमाने दाम ले रहा है ,टाटा के बेट्री प्लान से जहां भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में उसकी पकड़ बनेगी वही बैट्री के आयात पर होने वाला बेफिज़ूल का खर्चा बचेगा उल्टा टाटा उसे विश्व भर में फैले अपने मजबूत नेटवर्क से एक्सपोर्ट करके पैसे भी कमाएगा ओर फॉरेन करेंसी भारत आएगी।
इलेक्ट्रिक गाड़ियां 10 साल बाद उस समय की जरूरत होगी ,जैसे अभी पेट्रोल वाहन है । ओर इससे पॉल्युशन में काफी हद तक कंट्रोल होगा ,जिससे लोगो की सेहत में सुधार होंगा व स्वास्थ्य में सरकारी खर्च कम होगा ,कार्बन मानक को पूरा करने से देश मे पर्यटक ओर विदेशी निवेश भी बढ़ेगा । इसके इलावा चीन को आर्थिक चोट भी पहुंचेगी । टाटा ओर रिलायंस एक के बाद एक चोट चीन को दे रहे है
रिलायंस पहले ही चीन को 5G सेक्टर में टक्कर देने उतर रही है ।
टाटा ने इसके लिए गुजरात की धोलेरा जगह का चयन किया है जहां लगभग 4000 करोड़ का निवेश किया जाएगा ।
अभी भारत मे अमर बेट्री ओर exide बेट्री इसका प्रोडक्शन कर रहे है पर वो भारत की जरूरतों को पूरा नही कर पा रही । विश्व की सबसे बड़ी लिथियम आयन बेट्री की कम्पनी panasonic USA है ।
![]() |
| Netflix free streaming |
अमरीकन स्ट्रीमिंग कम्पनी नेटफ्लिक्स के अनुसार वो भारतीय लोगो को दिसंबर में दो दिन के लिए नेटफ्लिक्स की अनलिमिटेड स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराएगा ये बयान नेटफ्लिक्स के सीईओ ग्रेग पीटर ने दिया है ।
कंपनी दो दिन दिसंबर 5 ओर 6 को भारतीय लोगो को अनलिमिटेड स्ट्रीमिंग स्टैंडर्ड डेफिनेशन यानी SD में उपलब्ध कराएगा,जिसमे आप मूवी ,वेबसेरीज़, ओर दूसरे कंटेंट देख पाएंगे । हो सकता है ये वीकेंड की सुविधा आगे भी चालू रहे ।
Streamfest के नाम से दी जाने वाली ये सुविधा इसलिए उपलब्ध कराई जा रही है ताकि कपनी को तेजी से भारत में लोकप्रिय किया जाए ।
कपनी पहले भी कई बार लोगो को ट्रायल के तहत ये सुविधा महीने भर के लिए उपलब्ध करा चुकी है ।पर अब कपनी ने ये सुविधा देनी बंद कर दी है ।
नेटफ्लिक्स की सुविधा इससे पहले जब भी लेनी पड़ती थी तो आपको क्रेडिट कार्ड ओर दूसरी पेमेंट डिटेल भी देनी पड़ती थी जिसको आम लोग या तो भरते डरते थे या कुछ लोग क्रेडिट कार्ड रखते ही नही थे ।इसके इलावा फ़्री ट्रायल के खत्म होते ही आपके क्रेडिट कार्ड से पैसे कटने लगते थे पर इस बार इस को लेने के लिए ऐसा कुछ नही करना पड़ेगा ।अभी 199,499 649,799 का पैक महीने के लिए उपलब्ध है
1 यूजर Netflix.com ya streamfest की साइट पर जाए या एंड्रॉइड एप्प डाउनलोड करे ।
2 अपने ईमेल या मोबाइल नम्बर से sign in कीजिये ।
3 इसे आप टी वी ,मोबाइल ओर गेमिंग कंसोल सभी जगह देख पाओगे ।
बेरोजगार युवकों के लिए घर बैठे बैठे amazon में सुनहरा अवसर है अगर आप भी कंपनी से जुड़ कर घर बैठे पैसा कमाना चाहते हो ,तो यह खबर आपके लिए है
Amazon का व्यापार भारत मे तेज़ी से बढ़ रहा है ,साथ मे अपनी साख को कायम रखने के लिए उसे आर्डर किये गए सामान को उपभोगता तक ठीक टाइम पर पहुचना का चैलेंज भी बढ़ रहा है ।व इसके लिए उसे तेज़ काम करने वाले डिलीवरी बॉय की जरूरत है ।
Amazon में पार्सल को ठीक जगह तेज़ी से पहुचाने के लिए हमेशा डिलीवरी बॉय की जगह बनी रहती है ,इस काम के लिए वह हर महीने 10,000 से 12,000 रुपये एक डिलीवरी बॉय को फिक्स पे देता है ,
आकर्षक लाभ
डिलीवरी बॉय को इसके इलावा हर पार्सल को सप्लाई करने के एवज में 15 से 20 प्रति पार्सल अलग से मिलते है माना आपने 100 पार्सल सप्लाई किये तो एक दिन की कमाई 2000 रुपये अलग से हो गई ओर महीने की 60,000 रुपये यानी कुल मिला के 70,000 रुपये तक आपको मिलेगा
इसके लिए आपको लोकल होना व स्नातक होना लाभदायक है पर स्कूल का पासिंग सर्टिफिकेट भी चल जाता है ,इसमें इलावा आपका अपना बाइक या स्कूटी होनी चाहिए ,पार्सल के सप्लाई के लिए तेल आपको अपना खर्च करना पड़ेगा ,आपके पास वैध RC ओर ड्राइविंग लाईसेंस ओर insurance भी होना चाहिए ।
यदि अभी कोई vacancy खाली नही है तब भी आप को अपना बॉयोडाटा जरूर जमा कराना चाहिए क्योंकि किसी न किसी कारण डिलिवरी बॉय ओर गर्ल की पोस्ट खाली होती रहती है । ओर देर सवेर आपको अवसर मिल सकता है , इसलिए आशावान रहिए ओर
ये बात जरूर है कि नोकरी का ये चांस सिर्फ कुछ शहरों में ही उपलब्ध है अभी छोटे शहरों में कंपनी की पहुंच नही है,अंत मे इतना ही कह सकते है यदि आप सही समय ओर ईमानदारी से इस जॉब को करते हो कोई कारण नही की कभी कम्पनी आपको काम से निकाले या आपसे अनुबंध तोड़े । पर इसके लिए आपको दिन रात एक करना पड़ेगा क्योंकि इसमें छुट्टियों के लिए कोई जगह नही । तो देर किस बात की
अमरीकी राष्ट्रपति के चुनाव से हटा बादल इसके लिए मुख्य कारक माना जा रहा है जिसके कारण चीन और अमरीका के ट्रेड वार को एक दिशा मिल सकती है ।
दूसरा कारक
कोरोना की वैक्सीन को लेकर कई कंपनियों के दावे से भी गोल्ड में गिरावट आई है ।
डॉलर तेज़ी से आगे बढ़ा है जिससे Gold में गिरावट आई है,ओर इससे विश्व व्यापार में मंदी के छटने के दावे किए जा रहे है ।
भारतीयों में दीवाली में सोना खरीदने का प्रचलन रहा है वहा ये गिरावट थोड़ी राहत देगा वैसे अभी इसके थोड़े ओर गिरने की आशंका है ये 47000/- तक जा सकता है ।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पार्किसंस के शिकार हो गए है ये खुलासा ब्रिटिश अखबार The Suns ने किया ,उन्होंने दावा किया कि उनकी गर्लफ्रैंड ओर बेटियां उन पर प्रेजिडेंट पड़ छोड़ने का दवाब बना रही है आशा है कि वो जनवरी में प्रेजिडेंट का पद छोड़ सकते है ,
पार्किंसन्स में हाथ पांव लगातार कांपते रहते है जिससे काम करने में मुश्किल होती है कुछ केस में ये दिमाग की गति को सुस्त कर देता है जिससे व्यक्ति की यादाश्त कमजोर हो जाती है ।
फोर्ब्स मैग्जीन द्वारा 2014 में जारी की गई दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन टॉप पर थे । पुतिन इस लिस्ट में लगातार दूसरे साल पहले स्थान पर रहे थे । साल 2012 में उनके बारे में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, वो हर साल अपनी लाइफस्टाइल पर करीब 15,352 करोड़ रुपए (2.5 बिलियन डॉलर्स) खर्च करते थे
वो एक ऐसे नेता हैं जो अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल, महंगे शौक और जबरदस्त फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 68 साल के पुतिन खुद को आउटडोर गेम्स का प्लेयर बताते हैं। खादी की जीन्स पहनकर और हाथ में बंदूक लेकर जंगलों में शिकार के लिए निकलना उनके लिए नई बात नहीं है। इतना ही नहीं, पुतिन अच्छे रेस्लर और पायलट भी हैं।
रूसी राष्टपति पुतिन USSR के समय रूसी खुफिया एजेंसी KGB के प्रमुख रह चुके है 1999 से वो प्रधानमंत्री और राष्टपति दोनो पदों में रह चुके है ।
रूसी मीडिया के अनुसार रूस में एक ऐसा कानून बन रहा है जिसमे पुराने प्रेजिडेंट की ऊपर कोई भी केस उनके त्यागपत्र देने के बाद भी नही चलेगा ,जिससे पुतिन के ऊपर कोई भी अपराध साबित हो जाने के बावजूद उसे सज़ा नही दी जा सकेगी । इससे भी उनके पद छोड़ने की अटकलों को जोर मिला है ।
उनके करीब 20 आलीशान घर हैं। कुछ समय पहले पुतिन दक्षिण-पूर्वी यूरोप के ब्लैक सी कोस्ट पर स्थिति अपने 950 मिलियन डॉलर के आलीशान घर को लेकर सुर्खियों में थे। इसके अलावा फिनलैंड, मास्को सहित कई लोकेशंस पर उनके शानदार घर हैं।
राष्ट्रपति पुतिन के पास एक-दो नहीं, बल्कि कुल 58 एयरक्राफ्ट हैं। इनमें 15 हेलिकॉप्टर शामिल हैं। उनके एयरक्राफ्ट में 2 फेल्कॉन एग्जीक्यूटिव जेट्स, 1 एयरबस और एक Ilyushin Il-96 एयरलाइनर शामिल है। इसी एयरलाइनर को डिजाइन करवाने को लेकर पुतिन कभी सुर्खियों में रहे थे, क्योंकि इसके टॉयलेट पर ही उन्होंने 75 हजार डॉलर यानी करीब 4 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
पुतिन के पास करीब 700 अल्ट्रा लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसमें मर्सडीज बेंज S-क्लास स्ट्रेच ल्यूमोजिन, मर्सडीज E-क्लास, S-क्लास मॉडल्स, BMW 5-Series , वॉल्क्सवैगन सहित दुनिया की कई महंगी और नायाब कारें शामिल हैं।
एयरक्राफ्ट के बाद पुतिन की दूसरी लग्जरी है उनके याट्स। उनके पास 4 याट् हैं, जिनमे से एक उन्हें रूस के अरबपति ने गिफ्ट की थी। उनकी दूसरी लग्जरी याट् 53.7 मीटर लंबी है, जिसमें डिजाइनर इंटीरियर, स्पा पूल, वाटर फॉल और वाइन स्पेस भी है।
उनके महंगे शौकों में शामिल है उनका कीमती 11 घड़ियों का कलेक्शन। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, उनकी घड़ियों के कलेक्शन की कीमत करीब 4.2 करोड़ रुपए है, जो उनकी सैलरी से कहीं ज्यादा है। उनकी मगरमच्छ की खाल से बने पट्टे की घड़ी की कीमत ही करीब 3 लाख डॉलर थी।
पुतिन अपनी हेल्थ को लेकर भी सजग हैं। वो खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट के अलावा मार्शल आर्ट, जूडो, हॉकी, स्विमिंग और हॉर्स राइडिंग भी करते हैं। खाली वक्त में उन्हें गिटार बजाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें फॉर्मूला वन रेस कारें चलाने का भी शौक है।
हर रोज आठ कि.मी. की सैर करने वाले पुतिन को दक्षिण कोरिया में नाइन्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट रैंक से सम्मानित किया जा चुका है। वे 14 साल की उम्र से मार्शल आर्ट कर रहे हैं। पुतिन जूडो चैम्पियन भी रह चुके हैं। उन्हें इसमें भी ब्लैक बेल्ट मिला है।
पुतिन की दो बेटियां है , उनकी छोटी बेटी येकातेरीना पुतिना हाल में ही कोरोना वायरस का russian vaccine लगाने के कारण चर्चा में आई थी वह मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस इंस्टीट्यूट के हेड पड़ पर काम कर चुकी है । पुतिन की दूसरी बेटी मारिया एंडोक्राइनोलॉजिस्ट है ,पूतिन कभी अपनी फ़ैमिली के बारे में ज्यादा जानकारी लीक नही करते ।
ये पुतिन की पत्नी है जो 2004 में भारत भी आ चुकी है बो 2013- 14 में अलग हो चुकी है दोनो बेटियां उन्ही की बताई जाती है ।
विवादों से नाता ।
Boris Nemtsov,Boris Berezovsky,Stanislav Markelov and Anastasia Baburova, Sergei Magnitsky,Natalia Estemirova,Anna Politkovskaya,Alexander Litvinenko, जैसे लोग केवल पुतिन का विरोध करने के बाद रहस्मई मौत मरे । अभी कुछ दिनों पजल ही उनके एक ओर विरोधी मृत पाए गए ।Alexander litvinenko को भी ज़हर से रहस्मयी मौत दी गई ।
निष्कर्ष
पुतिन की पूरी लाइफ संघर्ष और महत्वकांक्षी विचारधारा से प्रेरित है,पर देर सवेर खुदा इसी दुनिया मे सबके पापो का हिसाब किताब जरूर करता है ,ओर पार्किंसन्स जैसी बीमारी देकर यही सिद्ध होता है ,वो भारत के लिए जरूर लाभदायक था ,ट्रम्प ओर पुतिन जैसे दो गहरे दोस्तो के एक साथ विदाई से भारतीय PM को भी मुश्किलों से दो चार होना पड़ सकता है ।
विश्व की लगभग 5% आबादी शाकाहारी है ,पर अब इसकी संख्या तेजी से बढ़ रही है कई महशूर हस्तियां अब शाकाहारी बन चुकी है व लोगो को भी शाकाहारी बनने को प्रेरित कर रही है ,टेनिस खिलाड़ी मार्टिन नवरातिलोवा, पाप गयिका मैडोना,टॉम क्रूज,जेनिफर लोपेज,ब्रेड पिट,माइक टायसन,डमी नूर,पामेला एंडरसन,रिचर्ड गेरे,सेमुअल जैकसन,ब्रायन एडम्स,बिल क्लिंटन आदि कुछ प्रमुख विदेशी हस्तियां वर्तमान में शाकाहारी है व भूतकाल में ,लियानाडो दी विंची,थॉमस एडिसन, टेस्ला,हेनरी फोर्ड ,आइंस्टाइन,ब्रूस ली ,शेक्सपियर आदि शामिल रही है ,भारत के मशहुर शाकाहारियों में महात्मा गांधी,अमिताभ वच्चन,,विद्या बालन ,सोनम कपूर,नेहा धूपिया,जैकलीन फर्नाडीस,जॉन इब्राहिम,सोनाक्षी सिन्हा ,कंगना राणौत,शाहिद कपूर ,आलिया भट,आयशा टाकिया ,आर माधवन,लीजा हेडन ओर अभी 2 आमिर खान भी शामिल हो गए है ,इनमें से ज्यादातर पहले मांसाहारी थे पर जानवरों के प्रति क्रूर व्यवहार को देख कर ये शाकाहारी बन गए । भारत का जैन समुदाय तो इससे कोसो दूर रहता है ,
आप किसी भी धर्म को ले लीजिये, उसमे कही भी हिंसा को सपोर्ट नही किया गया है , हिन्दू ,बौद्ध ,सिख, ईसाई सभी अहिंसा पर आधारित है ,बौद्ध गुरु दलाईलामा ने तो कई बार बुद्धिस्ट लोगो को मीट खाने से परहेज करने को कहा है । गुरु नानक ,भगवान राम सब शुद्ध शाकाहारी जीवन व्यतीत करने को कहा करते थे ।
विश्वभर के डॉक्टरों की समय समय पर की गई अन्वेषण ने ये साबित कर दिया है कि फल दूध,सब्ज़ियों ओर वनस्पतियों मसलन दाल गेंहू चावल इत्यादि से बना खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है ओर इसको ग्रहण करने वाले शाकाहारी लोगो का IQ मांसाहारियों की तुलना में ज्यादा होता है ।क्योंकि इनको पचाने के लिए शरीर की नसो को ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ती ,जबकि मांसाहारी खाद्य सामग्री को पचाने में शरीर को बड़ी मेहनत करना पडती है जिससे दिमाग की क्षमता में भी फर्क पड़ता है ।
अगर आप मनुष्य और पशुओं के दांतों की तुलना करेंगे तो आप पाएंगे कि दोनों के दांत सृष्टि ने अलग 2 बनाये है, जहां जानवर के दांत ओर जबड़े तीखे ओर मजबूत होते है वही मनुष्य के दांत नर्म व जबड़े शाकाहारी खाने को पचाने के हिसाब से बनाये गए है । शाकाहारी जानवरो जैसे घोड़े गाय और हिरन के दांत भी लगभग सपाट होते है ।
कुछ लोगो मे गलत अवधारणा है कि बिना मास के शरीर का विकास नही हो पाता है ज़मीनी जानवरो में सबसे बड़ा जानवर हाथी,सबसे तेज़ दौड़ने वाला जानवर हिरण,सबसे मजबूत खाल का गेडा ओर सबसे ऊंचा जानवर ऊंट शाकाहारी है और हर क्षेत्र में मांसाहारियों से एक कदम आगे है । मनुष्य को अंडे में जहां 13% प्रोटीन(प्रति 100 ग्राम) मिलता है वही सोयाबीन में ये 43,मुगफली में 39 व पनीर में 24%पाई जाती है ,अंडों में 173 कैलोरी तो मुगफली में 440 व सोयाबीन में 432 होती है ,केलोस्ट्रोल जहां अंडे में 500 मिलीग्राम होता है वही सब्जियों और फल में शून्य से 5 % तक पाया जाता है
एक किलो गोश्त तैयार करने में प्रकिति के 100 किलो से ऊपर घास व अन्य वनस्पति नष्ट होती है ,उस गोश्त को अगर विश्व की 95% आबादी खा रही है तो समझो पर्यवरण का कितना नुकसान हो रहा है । जबकि शाकाहारी लोग प्राकृत्तिक रूप से तैयार उस समान को खाते है जिसका पर्यवरण पर काफी कम प्रभाव पड़ता है ।
जानवरो को मारने से पहले कई बार तड़फाया जाता है इस प्रकिया से उनके शरीर मे डर का भाव पैदा होता है जो कई खतरनाक केमिकल का निर्माण करता है जो उनके मास में घुस जाते है और अलग नही होते जब इंसान इसका भक्षन करता है तो ये उसके शरीर मे चले जाते है व उसकी बॉडी निकाल नही पाती नतीजन शरीर बीमारियों का अड्डा बन जाता है ।कलेस्ट्रॉल ,ओर कई बीमारी इसकी परिणाम है अभी कोरोना की बीमारी इसी की सौगात है इससे पहले बर्ड फ्लू,हेड ओर फुट रोग और कई लाइलाज़ बीमारियां इनसे फैली है ।
दिल,केंसर,ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगर, हड्डियों के रोग ,अस्थमा कुछ बीमारियां ज्यादा मांसाहारी लोगो को होती है ।
अब आप पर निर्भर है आप मांसाहारी भोजन ग्रहण करके पशुओं पर अत्याचार करके अपनी आत्मा और शरीर का विनाश करना चाहते या धर्म के रास्ते चल कर शाकाहारी बनना चाहते है ।
शाकाहारी राज्यो में राजस्थान पहले नम्बर में ,दूसरे नम्बर में पंजाब ओर तीसरे में हरियाणा आता है ।
WHO एक अक्टूबर को शाकाहारी दिवस मनाती है ।
Amazon पर सामान बेचने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जा कर अमेजॉन सेलर(Amazon seller) नाम की Apps डाउनलोड करनी पड़ेगी ।
App के शुरू में ही आपको वह देश भरना पड़ता है जहां से आप संबंध रखते हैं, आपको इंडिया सेलेक्ट करना है फिर आप से Amazon पासवर्ड पूछेगा यदि आपने पहले अपना अकॉउंट रजिस्टर किया तो fill कर दे ,नही तो Amazon पर अपने आप को रजिस्टर करने के लिए sign up करना पड़ेगा ।
लॉगिन में नाम ईमेल व पासवर्ड पूछेगा वो डाल देना है फिर आपके मोबाइल पर एक ओटीपी पासवर्ड आएगा जिसे आपने डाल देना है ओटीपी डालते ही आप ऐमेज़ॉन के डैशबोर्ड पर पहुंच जाओगे फिर आपको continue करना है,
Continue पर क्लिक करते ही यह आपसे आपके बिजनेस का नाम पूछेगा,उसे भर दे ,
continue पर दुबारा क्लिक कर दे ,दुबारा से मोबाइल नम्बर पूछेंगा, भरे ओर ओटीपी आने पर उसे शो हो रही जगह में fill कर दे ।मोबाइल नंबर वेरीफाई होते ही यह आपको एक नए पेज पर ले जाएगा जहां आपसे पूछेगा कि आपके स्टोर का नाम क्या है क्योंकि अमेजॉन एक बहुत बड़ा बाजार है इसके लिए आपको अपने स्टोर का एक नाम रखना होता है उसके बाद ही ये आपको कैटेगरी में ले जाएगा जहां पर आपको कई तरह की कैटेगरी दिखाई देगी उसमें से आपको सिलेक्ट करना है कि आप किस तरह का प्रोडक्ट बेचना चाहते हो, उसके बाद यह आपसे एड्रेस पूछेगा उसे अपने भर देना है , आपको फिर से एक नया पेज पर ले जाएगा यहां पर आपने जो डिटेल अभी तक भरी होगी यह सब कुछ आपको दिखाएगा उसके बाद आप से पूछेगा कि amazon पर आपको easy ship सर्विस चाहिए या आप खुद अपना सामान कुरियर करोगे कोशिश करो कि आप amazon को ही सर्विस करने का मौका दो क्योंकि इनके आल इंडिया में हर प्रमुख जगह शिपमेंट सेंटर बने है इससे सारा सिर दर्द अमेज़ॉन वाले ले लेंगे आपको कुछ नहीं करना पड़ेगा, सिर्फ अपने सामान पर फोकस करना होगा ,
create new listing में जाकर आप अपनी खुद के सामान की साइट क्रिएट कर सकते हो जिसमें आप अपने पूरे प्रोडक्ट की फोटो वगैरह डाल सकते हो ,
अब आप इन्वेंटरी पर जाओ वहां पर आपको वह प्रोडक्ट जो आपने ऐड की थी ,कितना प्रोडक्ट बचा है सब दिखाइएगा आपने कितनी सेल की है वह भी बताएगा,
यहीं पर कस्टमर सपोर्ट नाम का एक बटन है , यदि कोई भी प्रॉब्लम आपको आती है तो इस पर आप ने क्लिक करना है यहां पर आपको मोबाइल नंबर पहले से ही रजिस्टर होता है क्लिक करते ही अमेजॉन वाले खुद आपको कांटेक्ट करते हैं और आपकी प्रॉब्लम सॉल्व करते हैं ये एक बहुत अच्छी फैसिलिटी है तो इस तरह से आप अमेजॉन पर अपना सामान बेच सकते हो , कितना आसान है ना
अब Amazon के ग्राहक कही से भी आपके स्टोर को सर्च कर सकते है या आप खुद भी अपने सामान का लिंक कॉपी करके अपने जानने वालों को भेज सकते हो अब जैसे ही आपका ऑर्डर आता है तो आप अमेज़न वालों को अपना पूरा सामान हैंड ओवर कर देते हो वह सारा सामान अपने निर्धारित जगह पहुंचा देते है इसके अलावा एक और ऑप्शन भी आता है जिसमें आप अपना सामान Amazon के फुलफिल सेंटर में ही छोड़ देते हो यदि आपको कोई आर्डर जाता है Amazon वाले वहीं से उसे डिलीवर कर देते है इससे डिलीवरी बहुत तेजी से हो जाती है
हस्तकरघा या हुनरमंद लोगो के लिए ये प्लेटफार्म विशेष रूप से मददगार साबित हुआ है ऐसे हुनरमंद लोगो को अपने इलाको में उत्पादों के दाम उचित नही मिलते है पर Amazon के विशाल बाजार में इसकी आपार संभावना है । जहां आपको पूरे वर्ल्ड का बाजार मिल जाता है ।
AMAZON वाले आपका प्रोडक्ट बेचने के लिए कुछ सर्विस टैक्स लेते हैं जो कि ओसतन 1000 रुपये के ऊपर RS 50/- पड़ता है इसलिए आपको ये पैसा भी अपने मुनाफे से कम करना पड़ेगा ।ओर ये रेट भी आधा किलो तक के प्रोडक्ट के लिए है । उससे ऊपर का अलग हिसाब किताब होता है ।
अगर आप ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं तो ये कैप्चा आपके लिए अवसर भी है । वैसे तो नेट पर बहुत सी कैप्चा कंपनी है पर मैं एक ऐसी कैप्चा कंपनी के बारे में आपको बता रहा हूँ जो आपको कैप्चा टाइप करने के पैसे देती है, आइए जानते हैं कि कैप्चा से पैसे कैसे कमाए जाएंगे,
जब भी आप फुर्सत में हो तो कैप्चा टाइपिंग करके पैसे कमा सकते है इसके लिए आपको google.com में जाना है और 2captcha.com खोलनी है और उसमे अपना अपना अकाउंट बनाना है अकाउंट बनते ही आपको एक दो ऑप्शन दिखाई देंगे मसलन order captchas ओर work for 2 captcha आपको work for 2captcha पर जाना है ओर get paid को सिलेक्ट करना है । आगे पेज खुलने पर आपको regestration का ऑप्शन चुनना है अब आप अपने email ओर पासवर्ड से इस साइट पर अपने आप को रजिस्टर कर सकते हो अब लॉगिन करके शुभारंभ कीजिये जैसे ही आप start बटन के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपको कुछ कैप्चा सॉल्व करने को दिए जाएंगे ,शो हो रहे कैप्चा को सही से टाइप करें और भेज दे बस यहां से कैप्चा image सॉल्व के आपको पैसे मिलने शुरू हो जाएंगे ,पर हो सके तो पहले थोडा अभ्यास कर ले ।
जब पैसे आने शुरू हो तो आप webmoney ,pyaza से अपने एकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते है ।
आप रेफेरल कोड से भी पैसे कमा सकते हो आपको referal programme पर enter करना है यहां पर एक शेयर का लिंक मिलेगा जिसे दोस्तो को भेजना है अगर वो सॉल्व करेंगे यो उसका 10% आपको मिलेगा ।
विशेष
जानकारी अच्छी लगी तो शेयर करना न भूले कॉपी करें या शेयर के बटन से
सभी प्लेटफार्म में फेसबुक,व्हाट्सऐप इंस्टाग्राम में शेयर करे । ज्ञान बांटना ही मेरा मकसद
इंटरनेट बाबा ।
1.आप किसी इमेज के ऊपर ही किसी का नाम लिखना चाहते हो तो ये ट्रिक फॉलो करें
2.सबसे पहले किसी ग्रुप या व्यक्ति द्वारा भेजी गई इमेज को सेलेक्ट करे
3.फिर आप इमेज के सबसे ऊपर दायी तरफ तीन डॉट के निशान देख रहे होंगे उस पर क्लिक करे
4. फिर उस पर शेयर के बटन पर क्लिक करे
5.आपको share with का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर जा कर जहाँ भी शेयर करना है उस पर क्लिक करे मसलन व्हाट्सऐप
6.उनके बाद किसी ग्रुप या व्यक्ति को सेलेक्ट करे
7.आपको चार ऑप्शन सबसे ऊपर दिखाई दे रहे होंगे ।
8.उसमे से T वाले ऑप्शन में जा कर क्लिक करे
9.आपके स्क्रीन में एक लाइन blink करती दिखाई देनी शुरू कर देगी
10.अब आपको ठीक उस लाइन के आगे हल्का सा प्रेस करना है आपको कीबोर्ड दिखाई देना शुरू हो जाएगा ।
11.बस अपनी इच्छा अनुसार जो लिखना है लिख दीजिए ।
12.उसके बाद back बटन में आएंगे तो आपको ऊपर लिखा हुए अक्षर काफी फैले से दिखाई देंगे आपको उंगलियों से प्रेस करके उसको बड़ा छोटा टेढ़ा आकर देना है और फिर फारवर्ड वाले arrow से भेज देना है ।
कार का यह सिक्योरिटी फीचर बड़े काम आएगा ।
इमेज के ऊपर केवल कानून द्वारा स्वीकृत भाषा का प्रयोग ही करे ,गलत ओर भद्दे कमेंट कभी भी आपको मुसीबत में डाल सकते है
केवल एडवांस फीचर वाली गाड़ियां रखने वालों के लिये
आजकल के गाड़ियों में यह फीचर आम है जिसे सिक्योरिटी फीचर कहा जाता है ,इस गाड़ियों की चाबी में आप लॉक ओर अनलॉक के दो बटन देखेगे ।
जब आप इस चाबी के दोनो बटन लॉक ओर अनलॉक को एक साथ दबाते है तो गाड़ी से लाइट ऑन ऑफ के सिग्नल के साथ बड़े जोर से हॉर्न की आवाज़ लगातारआना शुरू हो जाती है ओर ये आवाज़ तब तक नही रुकती जब तक आप इन दोनों बटन को वापिस न दबाए या कार की बैटरी खत्म न हो जाये ।
तकनीकी दुनिया बहुत तेज़ी से बदल रही है आज जो तकनीक हमे बहुत एडवांस दिखाई देती है कुछ दिन के बाद वो कचरे से ज्यादा नही समझी जाती ,ऑडियो ओर वीडियो टेप से शुरू हुई तकनीक ,पहले फ्लॉपी,फिर ऑडियो CD ,फिर MP3 -MP4 से होते हुए पेन ड्राइव,SD कार्ड से होते हुए गूगल स्टोरेज तक आ पहुंची ।ओर अब लगातार नए विकल्प खोजे जा रहे है । यही तकनीक अब इंटरनेट प्रोवाइडर के रूप में हर रोज बदल रही है पहले 2G, फिर 3G,,4G,4G LTE, ओए अब 5G की जंग, कई कंपनी इसमें आई ओर सब कुछ लूटा के चली गई जिसमें अनिल अंबानी की रिलायंस कंपनी भी थी जो डूब गईं । मार काट के इस बाजार में जो वक्त के साथ तेज़ी से बदल गया वो टिक गया जो नही बो गायब हो गया ।
जिओ भी इसी उम्मीद के साथ भारत में इंटरनेट प्रोवाइड करने वालो का सरताज बन बैठा । ओर बाजार में वो एकाधिकार की तरफ बढ़ रहा है ,क्योंकि बाजार इसी सिद्धांत पर चलता है जहाँ बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है पर ठहरिए मामले में नया मोड़ आने वाला है ।
अमरीकी उद्योगपति एलेन मास्क ने ऐलान किया है कि वो 2025 तक पूरे विश्व मे 100 mb की स्पीड से सबसे सस्ता ओर हर जगह उपलब्ध रहने वाला इंटरनेट उपलब्ध कराएंगे ,इसके लिए वो 12000 सेटेलाइट पृथ्वी के 500 किलोमीटर की कक्ष में स्थापित करेंगे ।जहां से पृथ्वी के हर कोने में नेट चलेगा चाहे फिर वो जंगल हो या समुद्र या रेगिस्तान या बीहड़ ,इसके लिए उनकी कंपनी स्टारलिंक ने तेज़ी से काम शुरू कर दिया है
इस को प्राप्त करने के लिए आपको न तो सिम चाहिए न ही।ब्रॉडबैंड की मदद चाहिए बस इसको चलाने के लिए डिश से कई गुना छोटे ऐंटीने की जरूरत पड़ेगी ।
क्योंकि अन्तरिक्ष में किसी का भी अधिकार नही इसलिए कोई भी देश उसके इस कार्य मे तब तक बाधा नही डाल सकता जब तक उससे मानव को कोई नुकसान न हो ,शुरू में एलन के काम मे भी कुछ लोगो ने बाधा डाली जब कुछ खगोलशास्त्री ने ऐतराज जताया कि उसकी सेटेलाइट सूरज की प्रकाश को परिवर्तित कर रही है जिससे अन्तरिक्ष में देखने मे प्रॉब्लम आ रही है मास्क ने तुरंत एन्टी रेफ़्लेक्टिंग कोटिंग करना शुरू कर दिया ।और सफल रहे ।
मास्क नई तकनीक की कीमत 100 या 200 डॉलर तक one time रख सकता है ,बाकी महीने के चार्ज देकर आप इसे चालू रख पाएंगे ।स्पीड भी 100mb से लेकर 1 GB तक होगी ।
पर वहीं पर चीन ओर रूस क्या नई तकनीक इसके मुकाबले खोजेंगे ये देखना पड़ेगा ।क्योंकि वर्ल्ड में दोनो देश अमरीका की बादशाहत सहन नही कर पाएगए ।
अब आप खुद समझ सकते है अम्बानी कहाँ टिक पायेगे एलन मास्क के सामने ।
विकिपीडिया जिम्मी वेल्स ओर लैरी सैंगर ने 2001 में शुरू की थी यह आप ओर मेरे द्वारा योगदान दिया गया प्लेटफार्म है जिनमे कोई भी योगदान दे सकता है । आज आप को तकरीबन हर बड़ी , प्रसिद्ध व्यक्ति,संस्था ओर वस्तु की विकिपीडीया मिल जाएगी । ये वेबसाइट दुनिया की टॉप 5 साइट में से एक है जिसमे गूगल नम्बर एक पर है जिसको तकरीबन दुनिया के हर कोने से कभी न कभी यूज़ जरूर किया गया होगा ।
सबसे पहले अपने मोबाइल में इस एप्प को डाउनलोड कर ले ,या कंप्यूटर में wikipedia.org खोल लीजिए ।फिर जिस भाषा मे संवाद करना चाहते है वो भाषा सेलेक्ट करे , अब इसके राइट साइड टॉप पर जा कर creat account पर क्लिक कीजिए ।अब एक नया पेज खुल जायेगा ।उसमे दिए गए सभी कॉलम को भरे मसलन यूजर नेम ,पासवर्ड,कन्फर्म पासवर्ड ,फिर अपना ईमेल भर दीजिए और फिर Captcha भर दे लो जी हो गया एकाउंट तैयार ,आपको ऊपर अपना यूजर आई डी दिखाई देगा अब आपको मैसेज आयेगा की आप किसी भी आर्टिकल को create या edit कर सकते है । जैसे आप किसी भी शख्शियत के बारे में आर्टिकल लिख सकते है व विकिपीडिया बना सकते है ,शर्त ये है कि वो पहले से ही विकिपीडिया लिस्ट में न हो व विकिपीडिया के नियम को फॉलो करता हो ।
आप भी जब किसी का विकिपीडिया लिखते है तो वो विकिमीडिया नामक संस्था द्वारा नियुक्त किये गए volunteer के पास जाता है जो पूरे ग्लोब में इस संस्था द्वारा नियुक्त किये गये है वो इसको जांच पड़ताल करके पब्लिश करने की इजाज़त दे देते है । विकिपीडिया लिखते हुए अगर आप प्रमाण भी सलग्न करे तो काम जल्दी हो जाता है । मसलन जानकारी कहाँ से जुटाई ,व साथ मे इसे एक फॉर्मेट में लिखना होता है ।
ये भी पढ़े
आप विकिपीडिया को एडिट भी कर सकते है केवल उन को जिसमे एडिट करने का विकल्प दिखाई दे ,एडिट के ऑप्शन में जाये क्लिक करे ,हो सके तो पहले विकिपीडिया में अपना एकाउंट बना कर log in कर ले उसके बाद एडिट में जाये वैसे बिना एकाउंट बनाये भी आप एडिट कर सकते है पर आपका IP एड्रेस सभी को दिखाई देगा ओर गलत इन्फॉर्मेशन लिखने पर इसके लिए आप खुद जिम्मेवार होंगे । एडिट करने के बाद ये इनफार्मेशन volunteer के पास जाएगी जो ये देखेगा की वाकई आपकी इन्फॉर्मेशन सही है यदि सही हुई तो आपके नाम से last edit by में आपका नाम आ जायेगा ,वर्ना वो पहले का स्टेटस मेंटेन रखेगा ।
ये भी पढ़े ।
फेसबुक के वीडियो कैसे डाउनलोड करे
आजकल काफी दवाइयों में स्टेरॉयड आ रहा है आप प्रथम दृष्टि में कैसे जान सकते है कि इसमें स्टेरॉयड मिला है कि नहीं, बल्कि लोगो को रातों रात ठ...