तकनीकी ज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तकनीकी ज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 24 जनवरी 2022

दिमाग को कॉपी करने वाली तकनीक बस आने वाली है ।

दिमाग की कॉपी करने वाली तकनीक बस आने वाली है
दिमाग को कॉपी करने वाली तकनीक बस आने वाली है 



स्पीच सिंथेसाइजर जैसी तकनीक से एक कदम आगे की सोच रहे है एलन मस्क

 SpaceX और Tesla जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क कुछ नया करने जा रहे है जो शायद मनुष्य जीवन मे अब तक कि सबसे लंबी छलांग होगी  । एलन मस्क  एक ऐसा तकनीक पर काम कर रहे है जिससे आपके दिमाग की मैपिंग करना बच्चों का खेल हो जाएगा ।

आने वाले समय में लोगों को कंप्यूटर और स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के लिए बोलने की भी आवश्यकता  नही पड़ेगी ओर चुटकियों में काम हो जाएगा ।


  दिमाग के सहारे चलेंगे आपके गैजेट

 मस्‍क की कपनी ह्यूमन कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी न्यूरालिंक (Neuralink) लंबे समय से एक ऐसी तकनीक पर काम कर रही है, जिसके सहारे लोगों के दिमाग में एक  चिप (Chip) इंप्लांट करने के बाद उनके सोचने भर से कई तरह की गतिविधि सम्भव हो जाएगी दूसरे शब्दों में कहे, तो टेलीपैथी यानी दिमाग की सोच के सहारे स्मार्टफोन और कंप्यूटर को ऑपरेट किया जा सकेगा , इस न्यूरल चिप इंप्लांट के बाद बिना कोई कमांड दिये बगैर  केवल दिमाग में उस चीज के बारे में सोचने भर से काम शुरू हो जाएगा. अभी तक कंप्यूटर चलाने के लिए आपको बोलना जरूरी होता था पर अब आपको किसी भी काम को करने के लिए बोलना भी जरूरी नही रहेगा बस सोचना मात्र होगा. बाकी का काम ये चिप कर देगी. 


 क्या है Neura Link ?


Neura link तकनीक में रोबोट की मदद से दिमाग मे electrode डाले जाएंगे  । खोपड़ी में एक माइनर से आपरेशन करके ये चिप इंसान के दिमाग मे फिट कर दी जाएगी उससे वह क्या सोच रहा है सब पता चल जाएगा क्योंकि चिप में लगा कंप्यूटर बड़ी जल्दी उसके दिमाग को पढ़ना सिख जाएगा 


दिमाग में करीब एक अरब न्यूरॉन होते है क्या इसकी कॉपी कर पाना सम्भव होगा  ?


शुरुआत में तो इससे केवल 1% इंसानी दिमाग को समझने की कोशिश की जायेगी न्यूरलिंक की इस चिप  से लोग अपनी यादों को संभाल कर रखने में कामयाब होंगे ,मतलब आप स्मार्टफोन के जैसे ही अपनी बैकअप मेमोरी बना पाओगे, ओर तो ओर इस  चिप के जरिये लोग अपनी याद्दाश्त को भी बढ़ा पाएंगे  , ब्रेन स्ट्रोक जैसी स्थिति में  इसे कंट्रोल भी किया जा सकेगा । पार्किसन जैसे रोगों में भी ये बड़ी मदद करेगा ।



 कहाँ तक पहुंची है यह तकनीक ?


न्यूरालिंक का परीक्षण बंदरों पर किया जा चुका है और यह उनमें अच्छे से काम कर रहा है. इससे एक बंदर आसानी से पोंग नाम का आर्केड गेम खेलना सीख गया है जिस को पहले जॉयस्टिक से खिलाया गया बाद में उसे हटा कर wireless चिप  से दिमाग को जोड़ा गया चौंकाने वाली बात यह रही कि बन्दर जैसा ही दिमाग मे सोचता वैसे ही एक दिमाग मे कंप्यूटर प्रोग्राम बना दिखता जिससे उसके सोचने के ढंग का भी पता लग रहा था  . न्यूरालिंक  चिप को बाल से भी पतले तारों के जरिये  दिमाग से जोड़ा जा रहा है. उम्मीद है कि यह इस साल या अगले साल मार्किट में आ सकता है  बन्दर के बाद सुअर पर भी इसका प्रयोग किया जा चुका है ।

क्या फायदा होगा नई तकनीक का ?


दुनिया मे सैकड़ो लोग ऐसे है जो बोल सुन नही पाते ,कुछ ऐसे भी है जो देख नही पाते ,इस तकनीक से उन लोगो की ब्रेन मैपिंग करके उनके दिमाग को समझने में मदद मिलेगी ,आसान शब्दो मे उनकी दिल की बात अब लोग सुन सकेंगे ।


  क्या खतरा है नई तकनीक से ?


 आज तक जितने अविष्कार हुए है उसे इंसान के लिए अच्छा बता कर प्रचारित किया गया पर बाद में वो इंसान के लिए भस्मासुर साबित हुये इसका भी कुछ ऐसा ही हाल लग रहा है । लोगो का दिमाग पढ़ने से अपराधियों पर लगाम लगाई जा सकेगी पर दूसरी यही आदमी किसी के दिमाग को पढ़ कर इनका उल्टा प्रयोग करने लगेंगे ।


बुधवार, 19 जनवरी 2022

इज़राइल ने अरबो के परमाणु बम से अपने को किया सुरक्षित ।

इज़राइल ने  अरबो के परमाणु बम से अपने को किया सुरक्षित ।

 इज़राइल ने  अरबो के परमाणु बम से अपने को किया सुरक्षित ।



इज़राइल ने किया Arrow 3 मिसाइल का परीक्षण ।


  क्या है Arrow 3 ? 


 एरो 3  मिसाइल वायुमण्डल के बाहर ही  दुश्मन की बैलेस्टिक मिसाईल को मार गिराने में सक्षम होगी 


क्या फायदा होगा इसका ?


  अभी  कोई भी बैलेस्टिक मिसाईल अपने दुश्मन पर अटैक करने के लिए पहले अपने देश से सीधे अन्तरिक्ष में जाती है और फिर वहां से जीपीएस की मदद से सीधे दुगनी रफ्तार से अपने दुश्मन देश के लक्ष्य को भेदती है,  इज़राइल के पास अभी भी iron Dome नाम की प्रतिरक्षा प्रणाली थी जिससे उसके ऊपर  कोई भी रॉकेट ओर बैलेस्टिक मिसाईल मार नही कर सकती थी  जो दुनिया ने इज़राईल हमास के बीच हुए युद्ध मे देखी थी । जिससे हमास के राकेट फुलझड़ी साबित हुए थे ।


बैलेस्टिक मिसाईल को नष्ट करने की क्षमता के बावजूद क्यों परेशान था इज़राइल ?


 बैलेस्टिक मिसाईल को तो इज़राइल आसमान में कुछ किलोमीटर ऊपर ही नष्ट कर सकता है पर यदि कोई देश परमाणु वाली बैलेस्टिक मिसाईल उसके ऊपर छोड़ता तो इज़राईल कुछ नही कर सकता था  क्योंकि अगर वो उसे कुछ किलोमीटर ऊपर destroy करता तो उस के अंदर रखी गई परमाणु सामग्री काफ़ी बड़े इलाके में फैल जाती और रेडिएशन बारिश या किसी भी रूप में वापिस इज़राईल  की धरती में ही गिरती जिससे कुछ किलोमीटर में फैला इज़राईल तबाह हो सकता था ,ख़ास कर ईरान के परमाणु प्रोग्राम को देखते हुए इज़राईल बड़ा चिंतित था ,अब वह इस arrow 3 से वायुमण्डल के बाहर ही  बैलेस्टिक मिसाईल को मार के गिराने में सक्षम हो गया है  जिससे अगर परमाणु मिसाईल इज़राइल द्वारा नष्ट भी की जाएगी तो उसका प्रभाव अन्तरिक्ष में ही रह जायेगा । यानी परमाणु युद से बचाव का  पूरा इंतज़ाम ,हां नजदीक से रॉकेट के जरिये अभी भी परमाणु हमला संभव है पर किसी भी परमाणु हथियार को चलाने से पहले उसे एक्टिवेट किया जाता है और नजदीक से हमला अगर करने की कोशिश की गई तो उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली उसके ऐक्टिविशन प्रोसेस को लगभग 100 किलोमीटर दूर से पकड़ लेगी ओर इज़राईल के बाकी विमान घुस कर उसे operate ही नही होने देंगे ।

भारत की क्या है तैयारी ?


 भारत  पहले ही anti सेटेलाइट मिसाईल का परीक्षण कर चुका है जो  इन मिसाइलों को तो छोड़िये ,इनको ऑपरेट करने वाली सेटेलाईट को ही तबाह करने में सक्षम होगा  ऐसे में  बिना जीपीएस के ये मिसाईल टॉय 2 फिस हो सकती है । बेशर्ते वो किसी शक्तिशाली देश की GPS सेवाएं ना ले रहा हो जिससे जीपीएस सेटेलाइट तबाह करने के कारण वो देश भारत का दुश्मन बन जाये ।

मंगलवार, 11 जनवरी 2022

इलेक्ट्रिक बेट्री में क्रांति की तैयारी ।


 बेट्री में क्रांति की तैयारी ।







फॉक्सवेगन कम्पनी बेट्री के फील्ड में क्रांति लाने की तैयारी कर रही है  वो लोहे से बेट्री बनाने की तैयारी कर रही है  ।

 बेट्री क्या है  ?

सिंपल भाषा मे oxidation  ओर  reduction की प्रकिया है  लिथियम में ये काम easily हो जाता है मतलब वो आसानी से  इलेक्ट्रॉन दे और ले सकता है यानी जब उसे चार्ज होना होता है तो वो ion को अपने मे चिपका लेता है खींच लेता है और जब उसे dishcharge होना होता है मतलब बेटरी में से power supply करनी होती है तो ion   या इलेक्ट्रान को  अपने से अलग कर लेता है 

जैसे  Li=Li+ e - 

जब कोई मेटल इलेक्ट्रॉन except कर लेता है तो उसे reduction कहते है जैसे Li +e-=Li 

इसके उल्टे  जब ये इलेक्ट्रॉन अपने से अलग या ट्रांसफर करता है तो इसे उसे ऑक्सीडेशन कहते है जैसे लोहे में जंग लगना जब वो ऑक्सीज़न के साथ मिलकर electrone  ट्रान्सफर करता है  जैसे Fe2 +o2=Fe2O3+H2O जिसे आप जंग कहते है 

यानि लोहे को जब चार्ज करना होगा तो उसे rust से लोहा बनना होगा यानी जंग (Rust) का भी स्थायी solution खोजा जायेगा  यहीं क्रन्ति होगी  । यानी अगर किसी धातु पर जंग का डर नही होगा तो वो काफी ज्यादा वैल्यू देगा ।

electricity क्या है ?

 electricity फ्लो ऑफ इलेक्ट्रॉन को कहते है   यानी जब पॉजिटिव नेगीटिव आयन एक दूसरे की तरफ आकर्षित होते है  तब करंट बनता है  अब वैज्ञानिकों के दिमाग मे आया कि लोहे के पास तो दुगनी ओर तिगनी इलेक्ट्रोन है जैसे Fe 2 ओर Fe3 अगर ये  से अपने से electrone अलग करना सीख ले और  वापस फिर ग्रहण करना सीख ले तो ये बेट्री में कन्वर्ट हो सकता है ओर लिथियम से ज्यादा पावरफुल बन सकता है तो अब इसी दिशा में काम व अनुसंधान चला है अगर ये सफल हो गया तो न केवल पर्यावरण में सुधार होगा अपितु  कई देशों की इकॉनमी भी सुधार जाएगी जो अभी तेल पर निर्भर है ।

 

भारत क्या कर रहा है इस दिशा में ?

भारत भी इजराइल के साथ मिलकर इसी तरह एल्मुनियम आधारित बेट्री बनाने के लिए अनुसंधान कर रहा है  और कई देश भी इस दिशा में तरह तरह के प्रोजेक्ट बनाने में लगे है कई नए स्टार्ट अप भी शुरू हो रहे है ।इसके अतिरिक्त भारत पावर सेक्टर में भी कम कर रहा है और हैड्रोकार्बन पर तेज़ी से काम कर रहा है जिसे आने वाले समय का एनर्जी का मैन सोर्स माना जा रहा है रिलायंस भी इस दिशा में लगी हुई है ।

 

क्या फर्क पड़ेगा इसका  ?

  भविष्य में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमतों में कमी आएगी अभी इनमें लिथियम बेट्री का प्रयोग किया जा रहा है जो  काफी ज्यादा  महंगी है क्योंकि लिथियम के भंडार दुनिया भर में सिर्फ चार पांच जगह तक सीमित है 

जिसमे बोलविया,चिली ,ऑस्ट्रेलिया,  ब्राजील जैसे देश शामिल है और इसमे भी चीन ने मोटी हिस्सेदारी  खरीद रखी है जिससे उसकी  बेट्री बाजार में  मोनोपोली है  

शनिवार, 12 दिसंबर 2020

भविष्य में इलेक्ट्रिक ओर हाईड्रोजन से चलेगी लेगी गाड़ियां

भविष्य में इलेक्ट्रिक ओर  हइड्रोजन से वलेगी गाड़ियां
Electric n Hydrojan Vehicle

 भविष्य में इलेक्ट्रिक ओर  हइड्रोजन से चलेगी गाड़ियां

  ईंधन का बाजार तेज़ी से चेंज हो रहा है ,ब्रिटेन ने 2030 तक सभी गाड़ियां इलेक्ट्रिक करने की घोषणा की है ,भारत सरकार भी 2030 तक 30% इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलाने का लक्ष्य रखे हुए है ।

विकल्प ओर भी है 

 इलेक्ट्रिक के इलावा पानी से तैयार होने वाला हाइड्रोजन  भी ईंधन के रूप में तेज़ी से जगह बना रहा है बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगो मे तेज़ी से बीमारियां बढ़ी है ओर इसी से निजात पाने के लिए पेट्रोल डीजल के विकल्प के रूप में  हाइड्रोजन ओर इलेक्ट्रिक गाड़ियों  ने अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है  यद्यपि अभी दोनो क्षेत्रो में उत्पाद महंगा पड़ने के कारण यह इतने लोकप्रिय नही हुयेहै पर भविष्य में रिसर्च के बाद ये अपना स्थान बना लेंगे । जनरल मोटर्स ओर हौंडा ने हाइड्रोजन आधारित व्हीकल पर अपना ध्यान फोकस किया है क्योंकि इनकी फिलिंग का समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों से आधा होता है 
   तेल उत्पादक देश के रूप में सऊदी अरब ने अपनी जगह बनाई है पर आप को जान कर हैरानी होगी कि यह देश एक ऐसा आधुनिक शहर नियोन बसाने में काम कर रहा है जो हाइड्रोजन ओर  इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर आधारित होगा जहां करीब 10 लाख लोगों के लिए उड़ने वाली गाड़िया होगी 500 अरब डॉलर वाले इस शहर को  इसलिए बसाया जा रहा है क्योंकि सऊदी अरब तेज़ी से भविष्य को पढ़ रहा है उसे पता है कि यदि अपने आप को बचाये रखना है तो भविष्य में एक कदम आगे रखना पड़ेगा  ,पेट्रोल डीजल के खात्मे से गल्फ देश  तेज़ी से डाउन फॉल की तरफ बढेंगे ।इसलिए समझदार देश एक कदम आगे बढ़ते हुए उस क्षेत्र में भी अपनी पकड़ बनाये रखना चाहते है जो भविष्य का आधार होगी । इसीलिए इस शहर का मुख्य एनर्जी सोर्स तेल नही ग्रीन हाइड्रोजन होगी ।

भारत क्यों कर रहा है तेल क्षेत्र में विनेश

    भारत सब कुछ जानते हुए भी तेल क्षेत्र में  तेज़ी से विनेश कर रहा है  कारण उसकी अपनी मजबूरियां है ,भारत का लगभग 30% व्यापार आय और रोजगार सिर्फ तेल से चल रहा है ,आज पेट्रो केमिकल से भारत मे विभिन्न उत्पाद तैयार हो रहे है जो  रोजगार ओर सरकार की आय का मुख्य साधन है  अगर ये एक झटके से खत्म हो गए तो भारत की इकॉनमी चरमरा जायेगी भारत सरकार की आय का सबसे आसान ओर बड़ा स्रोत्र ही पेट्रोल ओर डीज़ल में टेक्स है  दूसरा पेट्रोल डीजल गाडियों के पार्ट्स  इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों से ज्यादा तादाद में होते है जिससे लाखो इंडस्ट्री के द्वारा करोड़ो लोगो को आजीविका मिली है ,दूसरा इन गाड़ियों की सर्वसिंग से भी लोगो का रोजगार जुड़ा है जो हर गली चौराहे में अपनी दुकान खोले बैठे है ,इन के बारे में एजुकेशन सेक्टर में ट्रेड /डिप्लोमा कोर्स भी है जो कई संस्थानों की आय का स्रोत्र है । अब आप समझ गये होगें की क्यों सरकार न चाहते हुए भी उन विदेशी तेल कम्पनियों में हिस्सेदारी खरीद रही है जिसका आने वाले समय मे कोई भविष्य नही ।

निष्कर्ष
     भविष्य की जरूरतों को समझते हुये भारत सरकार को भी छोटे देशो से शिक्षा लेते हुए अपनी रणनीति तैयार करने की जरूरत है इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बड़ी तादाद में चार्जिंग स्टेशन की जरूरत पड़ेगी जिस पर तेज़ी से काम करने की जररूत है ,भारत का इनकम का साधन जरूर पेट्रो संसाधन है पर भारत के आयात का बोझ  का भी यही कारण है अतः समझदारी से भविष्य में देखने की जरूरत है । ओर वैकल्पिक एनर्जी स्रोत्रों पर ध्यान फोकस करने की जरूरत है ।।

सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

कैप्चा से पैसे कैसे कमाए



कैप्चा से पैसे कैसे कमाये

क्या होती है कैप्चा 

कैप्चा वास्तव में एक वेरिफिकेशन टेस्ट होता है जिसमे आपको सिद्ध करना होता है कि आप human हो रोबोट नही  क्योंकि कैप्चा केवल इंसान जी हल कर सकता है मशीन नही , CAPTCHA means (completely automated public turing test to tell computers and humans aparts)


क्यो पड़ती है कैप्चा सॉल्व करने के लिए इंसान की जरूरत 

 कई कंपनियों को कई वेबसाइट में sign up करने की जरूरत होती है  इसके लिए वो कम्प्यूटर से तैयार होने वाली  स्वचालित सॉफ्टवेयर तो बना देते है पर उनको हल करना computer के नियंत्रण में नही होता जिसके लिए इंसान की जरूरत पड़ती है जब इनके सॉफ्टवेयर ऑटोमेटिक कैप्चा तैयार करते है तो उसकी सही गणना के लिए कैप्चा सॉल्वर के पास भेजते है जिसे बहुत कम समय मे सटीकता के साथ इसे हल भी करना होता है  ओर उसी हल करने पर उसे पैसे मिलते है ।

आजकल तकरीबन हर साइट में आपको कैप्चा भरने को कहा जाता है कैप्चा टेक्स्ट और इमेज दोनों रूपों में होती है, जब भी आप कोई साइट विजिट करते हैं तो उसमें आपको  कैप्चा फिल अप करने को बोला जाता है  उसके बाद ही आप आगे बढ़ सकते हैं ।

अगर आप ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं तो ये कैप्चा आपके लिए अवसर भी है । वैसे तो नेट पर बहुत सी कैप्चा कंपनी है पर  मैं एक ऐसी कैप्चा कंपनी के बारे में आपको बता रहा हूँ  जो आपको कैप्चा टाइप करने के पैसे देती है, आइए जानते हैं कि कैप्चा से पैसे कैसे कमाए जाएंगे,

   जब भी आप फुर्सत में हो तो कैप्चा  टाइपिंग करके पैसे कमा सकते है इसके लिए आपको google.com में जाना है और 2captcha.com खोलनी है और उसमे अपना  अपना अकाउंट बनाना है अकाउंट बनते ही आपको एक दो ऑप्शन दिखाई देंगे  मसलन order captchas ओर work for 2 captcha आपको work for 2captcha पर जाना है ओर  get paid को सिलेक्ट करना है । आगे पेज खुलने पर आपको regestration   का ऑप्शन चुनना है अब आप अपने email ओर पासवर्ड से इस साइट पर अपने आप को रजिस्टर कर सकते हो अब लॉगिन करके शुभारंभ कीजिये जैसे ही आप start बटन के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपको कुछ कैप्चा सॉल्व करने को दिए जाएंगे  ,शो हो रहे कैप्चा को सही से टाइप करें और भेज दे बस यहां से कैप्चा image सॉल्व के आपको पैसे मिलने शुरू हो जाएंगे ,पर हो सके तो पहले थोडा अभ्यास कर ले ।

  जब पैसे आने शुरू हो तो आप webmoney ,pyaza से अपने एकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते है । 

विकिपीडिया कैसे बनाये ।

आप रेफेरल कोड से भी पैसे कमा सकते हो आपको referal programme पर enter करना है यहां पर एक शेयर का लिंक मिलेगा जिसे दोस्तो को भेजना है अगर वो सॉल्व करेंगे यो उसका 10% आपको मिलेगा ।

विशेष

जानकारी अच्छी लगी तो शेयर करना न भूले कॉपी करें या शेयर के बटन से  

सभी प्लेटफार्म में फेसबुक,व्हाट्सऐप इंस्टाग्राम में शेयर करे ।  ज्ञान बांटना ही मेरा मकसद

इंटरनेट बाबा ।

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

व्हाट्सएप में इमेज के ऊपर कैसे लिखे

 

व्हाट्सएप में इमेज के ऊपर कैसे लिखे


 1.आप किसी इमेज के ऊपर ही किसी का नाम लिखना चाहते हो तो ये ट्रिक फॉलो करें 

 

 2.सबसे पहले किसी ग्रुप या व्यक्ति द्वारा भेजी गई इमेज को सेलेक्ट करे  

 

 



3.फिर आप इमेज के सबसे ऊपर दायी तरफ तीन डॉट के निशान देख रहे होंगे उस पर क्लिक करे 



4. फिर  उस पर शेयर के बटन पर क्लिक करे

 

5.आपको share with  का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर जा कर जहाँ भी शेयर करना है उस पर क्लिक करे मसलन व्हाट्सऐप 


6.उनके बाद किसी ग्रुप या व्यक्ति को सेलेक्ट करे 


7.आपको चार ऑप्शन सबसे ऊपर दिखाई दे रहे होंगे ।


8.उसमे से T वाले ऑप्शन में जा कर क्लिक करे 



9.आपके स्क्रीन में एक लाइन  blink करती दिखाई देनी शुरू कर देगी 


10.अब आपको ठीक उस लाइन के आगे हल्का सा प्रेस करना है आपको कीबोर्ड दिखाई देना शुरू हो जाएगा ।


11.बस अपनी इच्छा अनुसार जो लिखना है लिख दीजिए ।




12.उसके बाद back बटन में आएंगे तो आपको ऊपर लिखा हुए अक्षर काफी फैले से दिखाई देंगे  आपको उंगलियों से प्रेस करके उसको बड़ा छोटा टेढ़ा आकर देना है और फिर फारवर्ड वाले arrow से भेज देना है ।

कार का यह सिक्योरिटी फीचर बड़े काम आएगा ।

चेतावनी 

इमेज के ऊपर केवल कानून द्वारा स्वीकृत भाषा का प्रयोग ही करे ,गलत ओर भद्दे कमेंट कभी भी आपको मुसीबत में डाल सकते है 


 

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

कार का यह सिक्युरिटी फीचर बड़े काम की चीज़ ।


कार का यह सिक्युरिटी फीचर बड़े काम की चीज़ ।


घर मे हो अकेले ओर कोई अजनबी घुस जाए तो यह तरकीब अपनाये ।

केवल एडवांस फीचर वाली गाड़ियां रखने वालों के लिये 



        आजकल के गाड़ियों में यह फीचर आम है जिसे सिक्योरिटी फीचर कहा जाता है  ,इस गाड़ियों की चाबी में आप लॉक ओर अनलॉक के दो बटन देखेगे । 

क्या है फायदा 

जब आप इस चाबी के दोनो बटन लॉक ओर अनलॉक को एक साथ दबाते है तो  गाड़ी से लाइट ऑन ऑफ के सिग्नल के साथ बड़े जोर से हॉर्न की आवाज़ लगातारआना शुरू हो जाती है ओर ये आवाज़ तब तक नही रुकती जब तक आप इन दोनों बटन को वापिस न दबाए या कार की बैटरी  खत्म  न हो जाये ।

कब आएगा काम 

जब कोई लड़की या बुजुर्ग घर मे अकेला हो ओर कोई चोर या अजनबी घुस जाए ओर सहायता मांगने का वक्त न हो तो दोनो बटनों को एक साथ दबा दे ,पहले तो चोर एक दम शुरू हुई हॉर्न की तेज आवाज से  दुम दबा कर भागेगा ,अगर नही भागेगा तो कोई न कोई इसके हॉर्न से दुखी हो कर जरूर अपने घर से बाहर निकलेंगे ओर पता लगाने की कोशिश करेंगे कि ये हॉर्न क्यों बज रहा है जिससे किसी को हेल्प मिल जाएगी ।

कहाँ कहाँ काम आता है ये फीचर

 जब कोई बुजुर्ग बीमार हो और चल न सके उसको भी इमरजेंसी के लिए इसका प्रयोग बता कर एक चाबी दे देनी चाहिए ताकि कोई समय पर उसकी हेल्प कर सके  ,इसके इलावा जब आप अनजानी जगह में भारी भीड़ के बीच आपनी गाड़ी पार्क करके भूल गए तो इसे दबा दे आपको लाइट के साथ आवाज सुनाई दे देगी । ओर गाड़ी ढूंढने में आसानी हो जाएगी ।

 

सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

जानिए चैनल में यूज होने वाली शब्दवाली ,sponsered by, presented by ओर powered by का मतलब ।



जानिए चैनल में यूज होने वाली शब्दवाली ,sponsered by, presented by  ओर powered by का मतलब  । 


तीन शब्दावली आपने टी. वी . चैनल पर देखी होगी ,पहली  

sponsored by

 ये तब लिखा जाता है जब किसी प्रोग्राम को बनाने में हुए कुल खर्च का 10% वो कम्पनी देने को तैयार होती है मान लीजिए कपिल शर्मा ने अपना एक एपिसोड 10 करोड़ में बनाया तो जो कम्पनी 1 करोड़ देगी वो कार्यक्रम में sponsored by लिख सकती है दूसरी
  Presented by
यदि कोई कम्पनी  किसी प्रोग्राम का 50 %  वहन  करने को तैयार है तो लिखा जाएगा presented by .

तीसरी  

powered By

 इसमें कोई कंपनी प्रोग्राम में  हिस्सेदारी नही लेती  बल्कि अपने प्रोडक्ट का प्रचार  करने के लिए  कुछ पैसा देती है ये पैसे sponsored से ज्यादा  भी हो सकते है खास बात ये होती है कि powered by लिखने के लिए वह कम्पनी अपने प्रोडक्ट का उस प्रोग्राम में यूज भी कर रही होती  है जैसे कपिल शर्मा शो powered by ओप्पो मोबाइल ,तो ओप्पो मोबाइल से कंपनी last में सेल्फी लेते दिखाती है ओर कार्यक्रम में लिखा आता है  this programme is powered by .Oppo...... इसके लिए  चैनल उनसे प्रति सेकंड  या lum sum के हिसाब से  पैसे लेता है । इसे ही powered by कहा जाता है ।


शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

क्या स्टारलिंक बन जायेगा दुनिया का सबसे बड़ा इन्टरनेट प्रोवाइडर ?



क्या स्टारलिंक बन जायेगा दुनिया का सबसे बड़ा इन्टरनेट प्रोवाइडर  ?

जिओ नही रह पायेगा 2025 तक सबसे सस्ता इंटरनेट प्रोवाइडर ।

   तकनीकी दुनिया बहुत तेज़ी से बदल रही है  आज जो तकनीक हमे बहुत एडवांस दिखाई देती है कुछ दिन के बाद वो कचरे से ज्यादा नही समझी जाती ,ऑडियो ओर वीडियो टेप से शुरू हुई तकनीक ,पहले फ्लॉपी,फिर ऑडियो CD ,फिर MP3 -MP4 से होते हुए पेन ड्राइव,SD कार्ड से होते हुए गूगल स्टोरेज तक आ पहुंची ।ओर अब लगातार नए विकल्प खोजे जा रहे है । यही तकनीक अब इंटरनेट प्रोवाइडर के रूप में हर रोज बदल रही है पहले 2G, फिर 3G,,4G,4G LTE, ओए अब 5G की जंग, कई कंपनी इसमें आई ओर सब कुछ लूटा के चली गई जिसमें अनिल अंबानी की रिलायंस कंपनी भी थी जो डूब गईं । मार काट के इस बाजार में जो वक्त के साथ तेज़ी से बदल गया वो टिक गया जो नही बो गायब हो गया ।

  भारत मे जिओ का आगाज़

 जिओ भी इसी उम्मीद के साथ भारत  में इंटरनेट प्रोवाइड करने वालो का सरताज बन बैठा । ओर बाजार में वो  एकाधिकार की तरफ बढ़ रहा है ,क्योंकि बाजार इसी सिद्धांत पर चलता है जहाँ बड़ी मछली छोटी मछली  को निगल जाती है पर   ठहरिए मामले में नया मोड़ आने वाला है ।

   अमरीकी उद्योगपति एलेन मास्क ने ऐलान किया है कि वो 2025 तक पूरे विश्व मे 100 mb की स्पीड से सबसे सस्ता ओर हर जगह उपलब्ध रहने वाला इंटरनेट उपलब्ध कराएंगे ,इसके लिए वो 12000 सेटेलाइट पृथ्वी के 500 किलोमीटर की कक्ष में स्थापित करेंगे ।जहां से पृथ्वी के हर कोने में नेट चलेगा चाहे फिर वो जंगल हो या समुद्र  या रेगिस्तान या बीहड़ ,इसके लिए उनकी कंपनी स्टारलिंक ने तेज़ी से काम शुरू कर दिया  है 

इस को प्राप्त करने के लिए आपको न तो सिम चाहिए न ही।ब्रॉडबैंड की मदद चाहिए बस इसको चलाने के लिए डिश से कई गुना छोटे ऐंटीने की जरूरत पड़ेगी ।

क्योंकि अन्तरिक्ष में किसी का भी अधिकार नही इसलिए कोई भी देश उसके इस कार्य मे तब तक बाधा नही डाल सकता जब तक उससे मानव को कोई नुकसान न हो ,शुरू में एलन के काम  मे भी कुछ लोगो ने बाधा डाली जब कुछ खगोलशास्त्री ने ऐतराज जताया कि उसकी सेटेलाइट सूरज की प्रकाश को परिवर्तित कर रही है जिससे अन्तरिक्ष में देखने मे प्रॉब्लम आ रही है मास्क ने तुरंत एन्टी रेफ़्लेक्टिंग कोटिंग करना शुरू कर दिया ।और सफल रहे ।

अभी लेटेंसी रेट 500 मिलिसेकंड है जो मास्क 25 ओर फिर 10 लाना चाहते है ।लेटेंसी वो रेट होती है जो सेटेलाइट से पृथ्वी तक के सिग्नल को पहुचने में समय लगता है      

  क्या होगी कीमत

मास्क  नई तकनीक की कीमत 100 या 200 डॉलर तक one time रख सकता है  ,बाकी  महीने के चार्ज देकर आप इसे चालू रख पाएंगे ।स्पीड भी 100mb से लेकर 1 GB तक होगी । 

पर वहीं पर चीन ओर रूस क्या नई तकनीक इसके मुकाबले खोजेंगे ये देखना पड़ेगा ।क्योंकि वर्ल्ड में दोनो देश अमरीका की बादशाहत सहन नही कर पाएगए ।

अब आप खुद समझ सकते है अम्बानी कहाँ टिक पायेगे  एलन मास्क के सामने ।






बुधवार, 2 सितंबर 2020

विकिपीडिया कैसे बनाये

 विकिपीडीया कैसे बनाये ।

विकिपीडिया जिम्मी वेल्स ओर लैरी सैंगर ने 2001 में शुरू की थी  यह आप ओर मेरे द्वारा योगदान दिया गया प्लेटफार्म है जिनमे कोई भी योगदान दे सकता है । आज आप को तकरीबन हर बड़ी , प्रसिद्ध व्यक्ति,संस्था ओर  वस्तु की विकिपीडीया मिल जाएगी । ये वेबसाइट दुनिया की टॉप 5 साइट में से एक है जिसमे गूगल नम्बर एक पर है जिसको तकरीबन दुनिया के हर कोने से कभी न कभी यूज़ जरूर किया गया होगा ।

विकिपीडिया create

 सबसे पहले अपने मोबाइल में इस एप्प को डाउनलोड कर ले ,या कंप्यूटर में wikipedia.org खोल लीजिए ।फिर जिस भाषा मे संवाद करना चाहते है वो भाषा सेलेक्ट करे , अब इसके राइट साइड टॉप पर जा कर creat account पर क्लिक कीजिए  ।अब एक नया पेज खुल जायेगा ।उसमे दिए गए सभी कॉलम को भरे मसलन यूजर नेम ,पासवर्ड,कन्फर्म पासवर्ड ,फिर अपना ईमेल भर दीजिए और फिर Captcha भर दे लो जी हो गया एकाउंट तैयार ,आपको ऊपर अपना यूजर आई डी दिखाई देगा अब  आपको मैसेज आयेगा की आप किसी भी आर्टिकल को create या edit कर सकते है । जैसे  आप किसी भी शख्शियत के बारे में आर्टिकल लिख सकते है व विकिपीडिया बना सकते है ,शर्त ये है कि वो पहले से ही विकिपीडिया लिस्ट में न हो व विकिपीडिया के नियम को फॉलो करता हो । 

कैसे छपता है आपका विकिपीडिया 

   आप भी जब किसी का विकिपीडिया लिखते है तो वो विकिमीडिया नामक संस्था द्वारा नियुक्त किये गए volunteer के पास जाता है  जो पूरे ग्लोब में इस संस्था द्वारा नियुक्त किये गये है वो इसको जांच पड़ताल करके पब्लिश करने की इजाज़त दे देते है  । विकिपीडिया लिखते हुए अगर आप प्रमाण भी सलग्न करे तो काम जल्दी हो जाता है । मसलन जानकारी कहाँ से जुटाई ,व साथ मे इसे एक फॉर्मेट में लिखना होता है ।

ये भी पढ़े

ब्लॉग ओर वलोग में अंतर

एडिट 

    आप विकिपीडिया को एडिट भी कर सकते है केवल उन को जिसमे एडिट करने का विकल्प दिखाई दे ,एडिट के ऑप्शन में जाये क्लिक करे  ,हो सके तो पहले विकिपीडिया में अपना एकाउंट बना कर log in कर ले उसके बाद एडिट में जाये वैसे बिना एकाउंट बनाये भी आप एडिट कर सकते है पर आपका IP एड्रेस सभी को दिखाई देगा ओर  गलत इन्फॉर्मेशन लिखने पर इसके लिए आप खुद जिम्मेवार होंगे  । एडिट करने के बाद ये इनफार्मेशन volunteer के पास जाएगी जो ये देखेगा की वाकई आपकी इन्फॉर्मेशन सही है यदि सही हुई तो आपके नाम से last edit by में आपका नाम आ जायेगा ,वर्ना वो पहले का स्टेटस मेंटेन रखेगा ।

ये भी पढ़े ।

फेसबुक के वीडियो कैसे डाउनलोड करे

आप " सोलन  जिला " "नामक मेरा आर्टिकल  विकिपीडिया में पब्लिश हुआ देख सकते हो .👆



शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

फेसबुक के वीडियो कैसे डाउनलोड करे ।

फेसबुक में वीडियो  डाउनलोड का तरीका 

कई बार आपको फेसबुक में वीडियो अच्छा लगता है ओर आप उसे व्हाट्सएप में दोस्तो के साथ शेयर करना चाहते है  ,शेयर करते हुए आप सोचते होंगे काश ये  किसी को मालूम न पड़े की ये वीडियो मैने किसका शेयर किया है  क्योंकि जब आप उस वीडियो का लिंक कॉपी करते है व उसे कही पोस्ट करते है तो लिंक के साथ ही यह भी शो होने लगता है कि इसे  किसने  पहले post किया था  ,साथ मे पोस्ट करने वाले का नाम भी दिखता है साथ मे लम्बा चौड़ा लिंक का description अलग से दिखता है जो कई लोग नही चाहते कि वो सब दुसरो को दिखे  ,इन सब से बचने के लिए मैं आज आपको बहुत ही आसान तरीका बता रहा हूँ  जिससे आप फेसबुक के वीडियो डायरेक्ट अपनी गैलरी में  डाऊनलोड कर सकेंगे ,ओर वहां से अपने नाम से इसे किसी को भी भेज सकेंगे ,वैसे तो इसके कई तरीके है पर आपको बहुत ही आसान तरीका  बताऊंगा ।

ये भी पढ़िए 




 सबसे पहले फेसबुक में जा कर किसी  के भी वीडियो पर जाना  है  अब उसके वीडियो में जा कर जो दाएं तरफ तीन डॉट दिखायी दे रहे है उस पर क्लिक करना है फिर scroll करते आपको copy link तक आना है ।व प्रेस करके इसे कॉपी कर लेना है  

ये भी पढ़े ।

ब्लॉग ओर वलोग में अंतर


     अब गूगल क्रोम में जा के  (Save from.net  )साइट खोलनी है  ।ओर जब वो खुल जाए तो वहां पर आपको enter the url का ऑप्शन दिखाई देगा वहां पर ये कॉपी किया हुआ लिंक पेस्ट कर देना है । अब नेट की स्पीड के हिसाब से एक दो मिनट बाद आपको गैलरी के download  फोल्डर में जाना है वहां आपको ये वीडियो  डाउनलोड होने के बाद मिल जाएगा । जहां से आप कही भी इसे शेयर कर सकते है ।



गुरुवार, 27 अगस्त 2020

ब्लॉग ओर वलोग में अंतर

आप मे से कई लोगो को शायद इन दोनों की शब्दावली के अंतर के बारे में पता हो , पर काफी लोगो को आज भी ब्लॉग ओर वलोग के बीच का अंतर नही पता है ,आज आपको बताते है इन दोनों में क्या मुख्य अंतर है ।


जानिए केंद्रीय सरकार की जांच एजेंसी ओर उनका दायरा

 भारत में भ्रष्टाचार, वित्तीय धोखाधड़ी और अपराधों से लड़ने के लिए अलग-अलग केंद्रीय जांच एजेंसियां बनाई गई हैं। इन सभी का कार्यक्षेत्र (Juris...