शनिवार, 24 अक्टूबर 2020

शाकाहारियों की IQ मांसाहारियों की तुलना में तेज़ होती है ।

Shakahariyon ki IQ masahariyon ki tulna me  tez hoti hai


 शाकाहारियों की IQ मांसाहारियों की तुलना में  तेज़ होती है ।

     शाकाहारी बने 

      विश्व  की लगभग 5% आबादी शाकाहारी है ,पर अब  इसकी संख्या तेजी से बढ़ रही है कई महशूर हस्तियां अब शाकाहारी बन चुकी है व लोगो को भी शाकाहारी  बनने को प्रेरित कर रही है ,टेनिस खिलाड़ी मार्टिन नवरातिलोवा, पाप गयिका मैडोना,टॉम क्रूज,जेनिफर लोपेज,ब्रेड पिट,माइक टायसन,डमी नूर,पामेला एंडरसन,रिचर्ड गेरे,सेमुअल जैकसन,ब्रायन एडम्स,बिल क्लिंटन आदि कुछ प्रमुख विदेशी हस्तियां वर्तमान में शाकाहारी है व भूतकाल में ,लियानाडो दी विंची,थॉमस एडिसन, टेस्ला,हेनरी फोर्ड ,आइंस्टाइन,ब्रूस ली ,शेक्सपियर आदि शामिल  रही है ,भारत के मशहुर शाकाहारियों में महात्मा गांधी,अमिताभ वच्चन,,विद्या बालन ,सोनम कपूर,नेहा धूपिया,जैकलीन फर्नाडीस,जॉन इब्राहिम,सोनाक्षी सिन्हा ,कंगना राणौत,शाहिद कपूर ,आलिया भट,आयशा टाकिया ,आर माधवन,लीजा हेडन ओर अभी 2 आमिर खान भी शामिल हो गए है ,इनमें से ज्यादातर पहले मांसाहारी थे पर जानवरों के प्रति क्रूर व्यवहार को देख कर ये शाकाहारी बन गए । भारत का जैन समुदाय तो इससे कोसो दूर रहता है ,

Shakahariyon ki IQ masahariyon ki tulna me  tez hoti hai


   शाकाहारी जुड़े होते है धर्म से 

   आप किसी भी धर्म को ले लीजिये, उसमे कही भी हिंसा को सपोर्ट नही किया गया है , हिन्दू ,बौद्ध ,सिख, ईसाई सभी अहिंसा पर आधारित है ,बौद्ध गुरु दलाईलामा ने तो कई बार बुद्धिस्ट लोगो को मीट खाने से परहेज करने को कहा है । गुरु नानक ,भगवान राम सब शुद्ध शाकाहारी जीवन व्यतीत करने को कहा करते थे ।

शाकाहारियों में मांसाहारियों की अपेक्षा होता है तेज़ IQ


    शाकाहारियों की होती है मांसाहारीयों की तुलना में तेज IQ 

          विश्वभर के डॉक्टरों की समय समय पर की गई अन्वेषण ने ये साबित कर दिया है कि  फल दूध,सब्ज़ियों ओर वनस्पतियों मसलन दाल गेंहू चावल इत्यादि से बना खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है ओर इसको ग्रहण करने वाले शाकाहारी लोगो का IQ मांसाहारियों की तुलना में ज्यादा होता है ।क्योंकि इनको पचाने के लिए शरीर की नसो को ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ती ,जबकि मांसाहारी खाद्य सामग्री को पचाने में शरीर को बड़ी मेहनत करना पडती है जिससे दिमाग की क्षमता में भी फर्क पड़ता है ।

  कैसे शरीर बना है भोजन के अनुसार ।

  अगर आप मनुष्य और पशुओं के दांतों की तुलना करेंगे तो आप पाएंगे कि दोनों के दांत सृष्टि ने अलग 2 बनाये है, जहां जानवर के दांत ओर जबड़े तीखे ओर मजबूत होते है वही मनुष्य के दांत नर्म व जबड़े शाकाहारी खाने को पचाने के हिसाब से बनाये गए है । शाकाहारी जानवरो जैसे घोड़े गाय और हिरन के दांत भी लगभग सपाट होते है ।

      गलत अवधारणा 

   कुछ लोगो मे गलत अवधारणा है कि बिना मास के शरीर का विकास नही हो पाता है  ज़मीनी जानवरो में सबसे बड़ा जानवर हाथी,सबसे तेज़ दौड़ने वाला जानवर हिरण,सबसे मजबूत खाल का गेडा ओर सबसे ऊंचा जानवर  ऊंट शाकाहारी है और  हर क्षेत्र में मांसाहारियों से एक कदम आगे है । मनुष्य को अंडे में जहां 13%  प्रोटीन(प्रति 100 ग्राम) मिलता है वही सोयाबीन में ये 43,मुगफली में 39 व पनीर में 24%पाई जाती है ,अंडों में 173 कैलोरी तो मुगफली में 440 व सोयाबीन में 432 होती है ,केलोस्ट्रोल जहां अंडे में 500 मिलीग्राम होता है वही सब्जियों और फल में शून्य से 5 % तक पाया जाता है 

   पर्यावरण के लिए मांसाहारी भोजन वरदान ।

    एक किलो गोश्त तैयार करने में प्रकिति के 100 किलो से ऊपर घास व अन्य वनस्पति नष्ट होती है ,उस गोश्त को अगर विश्व की 95% आबादी खा रही है तो समझो  पर्यवरण का  कितना नुकसान हो रहा है । जबकि शाकाहारी लोग  प्राकृत्तिक रूप से तैयार उस समान को खाते है जिसका पर्यवरण पर काफी कम प्रभाव पड़ता है ।

     पशुओं पर होने वाले अत्याचार के दोषी है मांसाहारी   

     क्या आपको पता है जो ब्रायलर,मटन ,चिकन  पोर्क ओर बीफ आप लोग खाते है आजकल उसे उस जानवर से प्राप्त किया जाता है जिसे घोर यातनाएं दी जाती है  मुर्गियों को लोहे की जलियों में इस तरह ठुसा जाता है जहां वह अपने पंख तक नहीं फैला सकती उनकी चोंच को गर्म ब्लेड से काट दिया जाता है ये प्रकिया बहुत ही कष्टदायक ओर जानलेवा होती है ,मुर्गों को तो पैदा ही मरने के लिए होना पड़ता है ।बैल ,बकरा,सब दूध न देने के कारण मार दिए जाते है  गाय और ज्यादातर पालतू दुग्ध देने वाले जानवर दूध का निर्माण केवल अपनी संतानों के लिए करते है  व जंगली जानवर चार पांच साल के बाद प्रजनन करते है पर मनुष्य ने अपने स्वार्थ के खातिर उन्हें हर साल प्रजनन करने को विवश कर दिया है ज्यादा दूध के चक्कर मे कई तरह के इंजेक्शन उन्हें लगाए जाते है जिससे जानवर वो दूध भी अपने शरीर मे रोक नही पाता जो उसने अपने बच्चों के लिए स्टोर करना होता है ,जन्म के बाद सुऊर को उस की माँ से अलग कर दिया जाता है फिर उनकी पूछ ओर अंडकोष को काटा जाता है बिना किसी पेनकिल्लर के ,सचमुच मनुध्य निर्दयी हो चुका है ,जापान में जिंदा मछलियों के अंदर मसाले भर कर सर्व किया जाता है  जबकि उसकी सांसे चल रही होती है ,डिस्कवरी जैसे चैनलों ने जानवरो पर अत्याचार को बढ़ाया है जहां इसका एंकर जिंदा ही कई  प्राणियों को खाता दिखाई देता है ,केवल मनुष्य अपने तुच्छ स्वाद के कारण पाप का भागीदार बनता जा रहा है और कुर से क्रूर कृत्य कर रहा है ।


मनुष्य के लिए अभिशाप है ये मॉस 

 जानवरो को मारने से पहले कई बार तड़फाया जाता है इस प्रकिया से उनके शरीर मे डर का भाव पैदा होता है जो कई खतरनाक केमिकल का निर्माण करता है जो उनके मास में घुस जाते है और अलग नही होते जब इंसान इसका भक्षन करता है तो ये उसके शरीर मे चले जाते है व उसकी बॉडी निकाल नही पाती नतीजन शरीर बीमारियों का अड्डा बन जाता है ।कलेस्ट्रॉल ,ओर कई बीमारी इसकी परिणाम है अभी कोरोना की बीमारी इसी की सौगात है इससे पहले बर्ड फ्लू,हेड ओर फुट रोग और कई लाइलाज़ बीमारियां इनसे फैली है ।

 बीमारियां जो फैलती है मांसाहारियों में 

     दिल,केंसर,ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगर, हड्डियों के रोग ,अस्थमा कुछ बीमारियां ज्यादा मांसाहारी लोगो को होती है ।

   निष्कर्ष

     अब आप पर निर्भर है आप मांसाहारी भोजन ग्रहण करके पशुओं पर अत्याचार करके अपनी आत्मा और शरीर का विनाश करना चाहते  या धर्म के रास्ते चल कर शाकाहारी बनना चाहते है ।

शाकाहारी राज्यो में राजस्थान पहले नम्बर में ,दूसरे नम्बर में पंजाब ओर तीसरे में हरियाणा आता है ।

     WHO एक अक्टूबर को शाकाहारी दिवस मनाती  है ।

संजीव वालिया के वलोग से ।

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020

Amazon पर कैसे बेचे अपना सामान ।



 Amazon पर कैसे बेचे अपना सामान । 

Amazon.com और फ्लिपकार्ट (Flipkart ) ने अभी अपनी महासेल का आयोजन किया था जिसमें भारतवर्ष से लगभग 2,00,000 वेंडर ने अपना सामान बेचने का अवसर पाया , आप भी आजकल अगर  बेरोजगार हो या आपका कोई  सामान अच्छा होने के बावजूद नही बिक पा रहा तो amazon.com या फ्लिपकार्ट पर बड़ी आसानी से आप बेच सकते हैं बस जरूरत है तो सिर्फ हुनर ओर  इच्छा शक्ति की ।

एप्प जो डाउनलोड करनी है । 

Amazon पर सामान बेचने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जा कर अमेजॉन सेलर(Amazon seller)    नाम की Apps डाउनलोड करनी पड़ेगी । 

 App के शुरू में ही आपको वह देश भरना पड़ता है जहां से आप संबंध रखते हैं, आपको इंडिया सेलेक्ट करना है फिर आप से Amazon पासवर्ड  पूछेगा यदि आपने पहले अपना अकॉउंट रजिस्टर किया  तो fill कर दे ,नही तो Amazon पर अपने आप को रजिस्टर करने के लिए sign up करना पड़ेगा । 

  लॉगिन में नाम ईमेल व पासवर्ड पूछेगा वो डाल देना है फिर आपके मोबाइल पर एक ओटीपी पासवर्ड आएगा जिसे आपने डाल देना है ओटीपी डालते ही आप ऐमेज़ॉन के डैशबोर्ड पर पहुंच  जाओगे फिर आपको continue करना है,  

  

    Continue पर क्लिक करते ही यह आपसे आपके बिजनेस का नाम पूछेगा,उसे भर दे ,

continue पर दुबारा क्लिक कर दे ,दुबारा से मोबाइल नम्बर पूछेंगा, भरे ओर ओटीपी आने पर उसे शो हो रही जगह में  fill कर दे ।

       मोबाइल नंबर वेरीफाई होते ही यह आपको एक नए पेज पर ले जाएगा जहां  आपसे पूछेगा  कि आपके स्टोर का नाम क्या है क्योंकि अमेजॉन एक बहुत बड़ा बाजार है इसके लिए आपको अपने स्टोर का एक नाम रखना होता है उसके बाद ही  ये आपको कैटेगरी में ले जाएगा जहां पर आपको कई तरह की कैटेगरी दिखाई देगी उसमें से आपको सिलेक्ट करना है कि आप किस तरह का प्रोडक्ट बेचना चाहते  हो, उसके बाद यह आपसे एड्रेस पूछेगा उसे अपने भर देना है , आपको फिर से एक नया पेज पर ले जाएगा यहां पर आपने जो डिटेल अभी तक भरी होगी यह सब कुछ आपको दिखाएगा उसके बाद आप से पूछेगा कि amazon पर आपको  easy ship सर्विस चाहिए या आप खुद अपना सामान कुरियर करोगे कोशिश करो कि आप amazon को ही सर्विस करने का मौका दो क्योंकि इनके आल इंडिया में हर प्रमुख जगह शिपमेंट सेंटर बने है इससे सारा सिर दर्द अमेज़ॉन वाले ले लेंगे  आपको कुछ नहीं करना पड़ेगा, सिर्फ अपने सामान पर फोकस करना होगा   ,

 अब यह आपकी डिटेल चेक करेगा वेरीफाई करेगा और आपको टू वे वेरिफिकेशन पर ले जाएगा यहां पर  यह आपसे जीएसटी नंबर मांगेगा अगर आपने जीएसटी नंबर नहीं अप्लाई किया है तो अप्लाई कर दें इससे आपको ज्यादा बेनिफिट होगा, नेक्स्ट- आपसे फिर पूछेगा कि आपको क्या सामान बेचना है जो आपने पहले भी भरा था उसी के बारे में यह आपको डिटेल दिखाएगा मान लो आपने इलेक्ट्रॉनिक गुड्स भरा था तो यह इलेक्ट्रॉनिक गुड्स रिलेटेड सारा सामान आपको दिखाएगा, इसके बाद बैंक की डिटेल भरनी है शिपिंग डिटेल ,ओर टैक्स डिटेल मसलन  जीएसटी नंबर वगैरहना है  सिग्नेचर बगैरा डालने है  उसके बाद सारी इनफार्मेशन डालने के बाद यह आपको एक नए पेज पर ले आएगा  इसे आप मेन डैशबोर्ड बोलते हैं यहां पर आपको जितने भी ऑर्डर आएंगे वह सब शो होगे अभी तक कितनी सेल की वह सब दिखाई देगी आप कोई नया प्रोडक्ट ऐड करना चाहते तो वह भी आप यहां पर ऐड कर सकते हो,

       create new listing में  जाकर आप  अपनी खुद के सामान की साइट क्रिएट कर सकते हो जिसमें आप अपने पूरे प्रोडक्ट की फोटो वगैरह डाल सकते हो , 

       अब आप इन्वेंटरी पर जाओ वहां पर आपको वह प्रोडक्ट जो आपने ऐड की थी ,कितना प्रोडक्ट बचा है सब दिखाइएगा आपने कितनी सेल की है वह भी बताएगा, 

       यहीं पर कस्टमर सपोर्ट  नाम का एक बटन है , यदि कोई भी प्रॉब्लम  आपको आती है तो इस पर आप ने क्लिक करना है यहां पर आपको मोबाइल नंबर पहले से ही  रजिस्टर होता है क्लिक करते ही  अमेजॉन वाले खुद आपको कांटेक्ट करते हैं और आपकी प्रॉब्लम सॉल्व करते हैं ये एक  बहुत  अच्छी फैसिलिटी है तो इस तरह से आप अमेजॉन पर अपना सामान बेच सकते हो , कितना आसान है ना 

कैसे मिलते है आर्डर ।

 अब Amazon के ग्राहक कही से भी आपके स्टोर को सर्च कर सकते है या आप खुद भी अपने सामान का लिंक कॉपी करके अपने जानने वालों को भेज सकते हो  अब जैसे ही आपका ऑर्डर आता है तो आप अमेज़न वालों को अपना पूरा सामान हैंड ओवर कर देते हो वह सारा सामान अपने निर्धारित जगह पहुंचा देते है   इसके अलावा एक और ऑप्शन भी आता है जिसमें आप अपना सामान Amazon के फुलफिल सेंटर में ही छोड़ देते हो यदि आपको कोई आर्डर जाता है Amazon वाले वहीं से उसे डिलीवर कर देते है इससे डिलीवरी बहुत तेजी से हो जाती है 


कारीगर लोगो के लिए क्यों खास है ये 

     हस्तकरघा या हुनरमंद लोगो के लिए ये प्लेटफार्म विशेष रूप से मददगार साबित हुआ है ऐसे हुनरमंद लोगो को अपने इलाको में उत्पादों के दाम  उचित नही मिलते है पर Amazon के विशाल बाजार में इसकी आपार संभावना है । जहां आपको पूरे वर्ल्ड का बाजार मिल जाता है ।

      कितनी लगती है फीस

 AMAZON वाले आपका प्रोडक्ट बेचने के लिए कुछ सर्विस टैक्स  लेते हैं जो कि ओसतन 1000 रुपये के ऊपर RS 50/- पड़ता  है  इसलिए आपको  ये पैसा भी अपने मुनाफे से कम करना पड़ेगा ।ओर  ये रेट भी  आधा किलो तक के प्रोडक्ट के लिए है । उससे ऊपर का अलग हिसाब किताब होता है ।

       

सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

कैप्चा से पैसे कैसे कमाए



कैप्चा से पैसे कैसे कमाये

क्या होती है कैप्चा । 

कैप्चा वास्तव में एक वेरिफिकेशन टेस्ट होता है जिसमे आपको सिद्ध करना होता है कि आप human हो रोबोट नही  क्योंकि कैप्चा केवल इंसान जी हल कर सकता है मशीन नही , CAPTCHA means (completely automated public turing test to tell computers and humans aparts)


क्यो पड़ती है कैप्चा सॉल्व करने के लिए इंसान की जरूरत 

 कई कंपनियों को कई वेबसाइट में sign up करने की जरूरत होती है  इसके लिए वो कम्प्यूटर से तैयार होने वाली  स्वचालित सॉफ्टवेयर तो बना देते है पर उनको हल करना computer के नियंत्रण में नही होता जिसके लिए इंसान की जरूरत पड़ती है जब इनके सॉफ्टवेयर ऑटोमेटिक कैप्चा तैयार करते है तो उसकी सही गणना के लिए कैप्चा सॉल्वर के पास भेजते है जिसे बहुत कम समय मे सटीकता के साथ इसे हल भी करना होता है  ओर उसी हल करने पर उसे पैसे मिलते है ।

आजकल तकरीबन हर साइट में आपको कैप्चा भरने को कहा जाता है कैप्चा टेक्स्ट और इमेज दोनों रूपों में होती है, जब भी आप कोई साइट विजिट करते हैं तो उसमें आपको  कैप्चा फिल अप करने को बोला जाता है  उसके बाद ही आप आगे बढ़ सकते हैं ।

अगर आप ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं तो ये कैप्चा आपके लिए अवसर भी है । वैसे तो नेट पर बहुत सी कैप्चा कंपनी है पर  मैं एक ऐसी कैप्चा कंपनी के बारे में आपको बता रहा हूँ  जो आपको कैप्चा टाइप करने के पैसे देती है, आइए जानते हैं कि कैप्चा से पैसे कैसे कमाए जाएंगे,

   जब भी आप फुर्सत में हो तो कैप्चा  टाइपिंग करके पैसे कमा सकते है इसके लिए आपको google.com में जाना है और 2captcha.com खोलनी है और उसमे अपना  अपना अकाउंट बनाना है अकाउंट बनते ही आपको एक दो ऑप्शन दिखाई देंगे  मसलन order captchas ओर work for 2 captcha आपको work for 2captcha पर जाना है ओर  get paid को सिलेक्ट करना है । आगे पेज खुलने पर आपको regestration   का ऑप्शन चुनना है अब आप अपने email ओर पासवर्ड से इस साइट पर अपने आप को रजिस्टर कर सकते हो अब लॉगिन करके शुभारंभ कीजिये जैसे ही आप start बटन के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपको कुछ कैप्चा सॉल्व करने को दिए जाएंगे  ,शो हो रहे कैप्चा को सही से टाइप करें और भेज दे बस यहां से कैप्चा image सॉल्व के आपको पैसे मिलने शुरू हो जाएंगे ,पर हो सके तो पहले थोडा अभ्यास कर ले ।

  जब पैसे आने शुरू हो तो आप webmoney ,pyaza से अपने एकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते है । 

विकिपीडिया कैसे बनाये ।

आप रेफेरल कोड से भी पैसे कमा सकते हो आपको referal programme पर enter करना है यहां पर एक शेयर का लिंक मिलेगा जिसे दोस्तो को भेजना है अगर वो सॉल्व करेंगे यो उसका 10% आपको मिलेगा ।

विशेष

जानकारी अच्छी लगी तो शेयर करना न भूले कॉपी करें या शेयर के बटन से  

सभी प्लेटफार्म में फेसबुक,व्हाट्सऐप इंस्टाग्राम में शेयर करे ।  ज्ञान बांटना ही मेरा मकसद

इंटरनेट बाबा ।

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

व्हाट्सएप में इमेज के ऊपर कैसे लिखे

 

व्हाट्सएप में इमेज के ऊपर कैसे लिखे


 1.आप किसी इमेज के ऊपर ही किसी का नाम लिखना चाहते हो तो ये ट्रिक फॉलो करें 

 

 2.सबसे पहले किसी ग्रुप या व्यक्ति द्वारा भेजी गई इमेज को सेलेक्ट करे  

 

 



3.फिर आप इमेज के सबसे ऊपर दायी तरफ तीन डॉट के निशान देख रहे होंगे उस पर क्लिक करे 



4. फिर  उस पर शेयर के बटन पर क्लिक करे

 

5.आपको share with  का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर जा कर जहाँ भी शेयर करना है उस पर क्लिक करे मसलन व्हाट्सऐप 


6.उनके बाद किसी ग्रुप या व्यक्ति को सेलेक्ट करे 


7.आपको चार ऑप्शन सबसे ऊपर दिखाई दे रहे होंगे ।


8.उसमे से T वाले ऑप्शन में जा कर क्लिक करे 



9.आपके स्क्रीन में एक लाइन  blink करती दिखाई देनी शुरू कर देगी 


10.अब आपको ठीक उस लाइन के आगे हल्का सा प्रेस करना है आपको कीबोर्ड दिखाई देना शुरू हो जाएगा ।


11.बस अपनी इच्छा अनुसार जो लिखना है लिख दीजिए ।




12.उसके बाद back बटन में आएंगे तो आपको ऊपर लिखा हुए अक्षर काफी फैले से दिखाई देंगे  आपको उंगलियों से प्रेस करके उसको बड़ा छोटा टेढ़ा आकर देना है और फिर फारवर्ड वाले arrow से भेज देना है ।

कार का यह सिक्योरिटी फीचर बड़े काम आएगा ।

चेतावनी 

इमेज के ऊपर केवल कानून द्वारा स्वीकृत भाषा का प्रयोग ही करे ,गलत ओर भद्दे कमेंट कभी भी आपको मुसीबत में डाल सकते है 


 

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

कार का यह सिक्युरिटी फीचर बड़े काम की चीज़ ।


कार का यह सिक्युरिटी फीचर बड़े काम की चीज़ ।


घर मे हो अकेले ओर कोई अजनबी घुस जाए तो यह तरकीब अपनाये ।

केवल एडवांस फीचर वाली गाड़ियां रखने वालों के लिये 



        आजकल के गाड़ियों में यह फीचर आम है जिसे सिक्योरिटी फीचर कहा जाता है  ,इस गाड़ियों की चाबी में आप लॉक ओर अनलॉक के दो बटन देखेगे । 

क्या है फायदा 

जब आप इस चाबी के दोनो बटन लॉक ओर अनलॉक को एक साथ दबाते है तो  गाड़ी से लाइट ऑन ऑफ के सिग्नल के साथ बड़े जोर से हॉर्न की आवाज़ लगातारआना शुरू हो जाती है ओर ये आवाज़ तब तक नही रुकती जब तक आप इन दोनों बटन को वापिस न दबाए या कार की बैटरी  खत्म  न हो जाये ।

कब आएगा काम 

जब कोई लड़की या बुजुर्ग घर मे अकेला हो ओर कोई चोर या अजनबी घुस जाए ओर सहायता मांगने का वक्त न हो तो दोनो बटनों को एक साथ दबा दे ,पहले तो चोर एक दम शुरू हुई हॉर्न की तेज आवाज से  दुम दबा कर भागेगा ,अगर नही भागेगा तो कोई न कोई इसके हॉर्न से दुखी हो कर जरूर अपने घर से बाहर निकलेंगे ओर पता लगाने की कोशिश करेंगे कि ये हॉर्न क्यों बज रहा है जिससे किसी को हेल्प मिल जाएगी ।

कहाँ कहाँ काम आता है ये फीचर

 जब कोई बुजुर्ग बीमार हो और चल न सके उसको भी इमरजेंसी के लिए इसका प्रयोग बता कर एक चाबी दे देनी चाहिए ताकि कोई समय पर उसकी हेल्प कर सके  ,इसके इलावा जब आप अनजानी जगह में भारी भीड़ के बीच आपनी गाड़ी पार्क करके भूल गए तो इसे दबा दे आपको लाइट के साथ आवाज सुनाई दे देगी । ओर गाड़ी ढूंढने में आसानी हो जाएगी ।

 

सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

जानिए चैनल में यूज होने वाली शब्दवाली ,sponsered by, presented by ओर powered by का मतलब ।



जानिए चैनल में यूज होने वाली शब्दवाली ,sponsered by, presented by  ओर powered by का मतलब  । 


तीन शब्दावली आपने टी. वी . चैनल पर देखी होगी ,पहली  

sponsored by

 ये तब लिखा जाता है जब किसी प्रोग्राम को बनाने में हुए कुल खर्च का 10% वो कम्पनी देने को तैयार होती है मान लीजिए कपिल शर्मा ने अपना एक एपिसोड 10 करोड़ में बनाया तो जो कम्पनी 1 करोड़ देगी वो कार्यक्रम में sponsored by लिख सकती है दूसरी
  Presented by
यदि कोई कम्पनी  किसी प्रोग्राम का 50 %  वहन  करने को तैयार है तो लिखा जाएगा presented by .

तीसरी  

powered By

 इसमें कोई कंपनी प्रोग्राम में  हिस्सेदारी नही लेती  बल्कि अपने प्रोडक्ट का प्रचार  करने के लिए  कुछ पैसा देती है ये पैसे sponsored से ज्यादा  भी हो सकते है खास बात ये होती है कि powered by लिखने के लिए वह कम्पनी अपने प्रोडक्ट का उस प्रोग्राम में यूज भी कर रही होती  है जैसे कपिल शर्मा शो powered by ओप्पो मोबाइल ,तो ओप्पो मोबाइल से कंपनी last में सेल्फी लेते दिखाती है ओर कार्यक्रम में लिखा आता है  this programme is powered by .Oppo...... इसके लिए  चैनल उनसे प्रति सेकंड  या lum sum के हिसाब से  पैसे लेता है । इसे ही powered by कहा जाता है ।


शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

क्या स्टारलिंक बन जायेगा दुनिया का सबसे बड़ा इन्टरनेट प्रोवाइडर ?



क्या स्टारलिंक बन जायेगा दुनिया का सबसे बड़ा इन्टरनेट प्रोवाइडर  ?

जिओ नही रह पायेगा 2025 तक सबसे सस्ता इंटरनेट प्रोवाइडर ।

   तकनीकी दुनिया बहुत तेज़ी से बदल रही है  आज जो तकनीक हमे बहुत एडवांस दिखाई देती है कुछ दिन के बाद वो कचरे से ज्यादा नही समझी जाती ,ऑडियो ओर वीडियो टेप से शुरू हुई तकनीक ,पहले फ्लॉपी,फिर ऑडियो CD ,फिर MP3 -MP4 से होते हुए पेन ड्राइव,SD कार्ड से होते हुए गूगल स्टोरेज तक आ पहुंची ।ओर अब लगातार नए विकल्प खोजे जा रहे है । यही तकनीक अब इंटरनेट प्रोवाइडर के रूप में हर रोज बदल रही है पहले 2G, फिर 3G,,4G,4G LTE, ओए अब 5G की जंग, कई कंपनी इसमें आई ओर सब कुछ लूटा के चली गई जिसमें अनिल अंबानी की रिलायंस कंपनी भी थी जो डूब गईं । मार काट के इस बाजार में जो वक्त के साथ तेज़ी से बदल गया वो टिक गया जो नही बो गायब हो गया ।

  भारत मे जिओ का आगाज़

 जिओ भी इसी उम्मीद के साथ भारत  में इंटरनेट प्रोवाइड करने वालो का सरताज बन बैठा । ओर बाजार में वो  एकाधिकार की तरफ बढ़ रहा है ,क्योंकि बाजार इसी सिद्धांत पर चलता है जहाँ बड़ी मछली छोटी मछली  को निगल जाती है पर   ठहरिए मामले में नया मोड़ आने वाला है ।

   अमरीकी उद्योगपति एलेन मास्क ने ऐलान किया है कि वो 2025 तक पूरे विश्व मे 100 mb की स्पीड से सबसे सस्ता ओर हर जगह उपलब्ध रहने वाला इंटरनेट उपलब्ध कराएंगे ,इसके लिए वो 12000 सेटेलाइट पृथ्वी के 500 किलोमीटर की कक्ष में स्थापित करेंगे ।जहां से पृथ्वी के हर कोने में नेट चलेगा चाहे फिर वो जंगल हो या समुद्र  या रेगिस्तान या बीहड़ ,इसके लिए उनकी कंपनी स्टारलिंक ने तेज़ी से काम शुरू कर दिया  है 

इस को प्राप्त करने के लिए आपको न तो सिम चाहिए न ही।ब्रॉडबैंड की मदद चाहिए बस इसको चलाने के लिए डिश से कई गुना छोटे ऐंटीने की जरूरत पड़ेगी ।

क्योंकि अन्तरिक्ष में किसी का भी अधिकार नही इसलिए कोई भी देश उसके इस कार्य मे तब तक बाधा नही डाल सकता जब तक उससे मानव को कोई नुकसान न हो ,शुरू में एलन के काम  मे भी कुछ लोगो ने बाधा डाली जब कुछ खगोलशास्त्री ने ऐतराज जताया कि उसकी सेटेलाइट सूरज की प्रकाश को परिवर्तित कर रही है जिससे अन्तरिक्ष में देखने मे प्रॉब्लम आ रही है मास्क ने तुरंत एन्टी रेफ़्लेक्टिंग कोटिंग करना शुरू कर दिया ।और सफल रहे ।

अभी लेटेंसी रेट 500 मिलिसेकंड है जो मास्क 25 ओर फिर 10 लाना चाहते है ।लेटेंसी वो रेट होती है जो सेटेलाइट से पृथ्वी तक के सिग्नल को पहुचने में समय लगता है      

  क्या होगी कीमत

मास्क  नई तकनीक की कीमत 100 या 200 डॉलर तक one time रख सकता है  ,बाकी  महीने के चार्ज देकर आप इसे चालू रख पाएंगे ।स्पीड भी 100mb से लेकर 1 GB तक होगी । 

पर वहीं पर चीन ओर रूस क्या नई तकनीक इसके मुकाबले खोजेंगे ये देखना पड़ेगा ।क्योंकि वर्ल्ड में दोनो देश अमरीका की बादशाहत सहन नही कर पाएगए ।

अब आप खुद समझ सकते है अम्बानी कहाँ टिक पायेगे  एलन मास्क के सामने ।






बुधवार, 2 सितंबर 2020

विकिपीडिया कैसे बनाये

 विकिपीडीया कैसे बनाये ।

विकिपीडिया जिम्मी वेल्स ओर लैरी सैंगर ने 2001 में शुरू की थी  यह आप ओर मेरे द्वारा योगदान दिया गया प्लेटफार्म है जिनमे कोई भी योगदान दे सकता है । आज आप को तकरीबन हर बड़ी , प्रसिद्ध व्यक्ति,संस्था ओर  वस्तु की विकिपीडीया मिल जाएगी । ये वेबसाइट दुनिया की टॉप 5 साइट में से एक है जिसमे गूगल नम्बर एक पर है जिसको तकरीबन दुनिया के हर कोने से कभी न कभी यूज़ जरूर किया गया होगा ।

विकिपीडिया create

 सबसे पहले अपने मोबाइल में इस एप्प को डाउनलोड कर ले ,या कंप्यूटर में wikipedia.org खोल लीजिए ।फिर जिस भाषा मे संवाद करना चाहते है वो भाषा सेलेक्ट करे , अब इसके राइट साइड टॉप पर जा कर creat account पर क्लिक कीजिए  ।अब एक नया पेज खुल जायेगा ।उसमे दिए गए सभी कॉलम को भरे मसलन यूजर नेम ,पासवर्ड,कन्फर्म पासवर्ड ,फिर अपना ईमेल भर दीजिए और फिर Captcha भर दे लो जी हो गया एकाउंट तैयार ,आपको ऊपर अपना यूजर आई डी दिखाई देगा अब  आपको मैसेज आयेगा की आप किसी भी आर्टिकल को create या edit कर सकते है । जैसे  आप किसी भी शख्शियत के बारे में आर्टिकल लिख सकते है व विकिपीडिया बना सकते है ,शर्त ये है कि वो पहले से ही विकिपीडिया लिस्ट में न हो व विकिपीडिया के नियम को फॉलो करता हो । 

कैसे छपता है आपका विकिपीडिया 

   आप भी जब किसी का विकिपीडिया लिखते है तो वो विकिमीडिया नामक संस्था द्वारा नियुक्त किये गए volunteer के पास जाता है  जो पूरे ग्लोब में इस संस्था द्वारा नियुक्त किये गये है वो इसको जांच पड़ताल करके पब्लिश करने की इजाज़त दे देते है  । विकिपीडिया लिखते हुए अगर आप प्रमाण भी सलग्न करे तो काम जल्दी हो जाता है । मसलन जानकारी कहाँ से जुटाई ,व साथ मे इसे एक फॉर्मेट में लिखना होता है ।

ये भी पढ़े

ब्लॉग ओर वलोग में अंतर

एडिट 

    आप विकिपीडिया को एडिट भी कर सकते है केवल उन को जिसमे एडिट करने का विकल्प दिखाई दे ,एडिट के ऑप्शन में जाये क्लिक करे  ,हो सके तो पहले विकिपीडिया में अपना एकाउंट बना कर log in कर ले उसके बाद एडिट में जाये वैसे बिना एकाउंट बनाये भी आप एडिट कर सकते है पर आपका IP एड्रेस सभी को दिखाई देगा ओर  गलत इन्फॉर्मेशन लिखने पर इसके लिए आप खुद जिम्मेवार होंगे  । एडिट करने के बाद ये इनफार्मेशन volunteer के पास जाएगी जो ये देखेगा की वाकई आपकी इन्फॉर्मेशन सही है यदि सही हुई तो आपके नाम से last edit by में आपका नाम आ जायेगा ,वर्ना वो पहले का स्टेटस मेंटेन रखेगा ।

ये भी पढ़े ।

फेसबुक के वीडियो कैसे डाउनलोड करे

आप " सोलन  जिला " "नामक मेरा आर्टिकल  विकिपीडिया में पब्लिश हुआ देख सकते हो .👆



शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

फेसबुक के वीडियो कैसे डाउनलोड करे ।

फेसबुक में वीडियो  डाउनलोड का तरीका 

कई बार आपको फेसबुक में वीडियो अच्छा लगता है ओर आप उसे व्हाट्सएप में दोस्तो के साथ शेयर करना चाहते है  ,शेयर करते हुए आप सोचते होंगे काश ये  किसी को मालूम न पड़े की ये वीडियो मैने किसका शेयर किया है  क्योंकि जब आप उस वीडियो का लिंक कॉपी करते है व उसे कही पोस्ट करते है तो लिंक के साथ ही यह भी शो होने लगता है कि इसे  किसने  पहले post किया था  ,साथ मे पोस्ट करने वाले का नाम भी दिखता है साथ मे लम्बा चौड़ा लिंक का description अलग से दिखता है जो कई लोग नही चाहते कि वो सब दुसरो को दिखे  ,इन सब से बचने के लिए मैं आज आपको बहुत ही आसान तरीका बता रहा हूँ  जिससे आप फेसबुक के वीडियो डायरेक्ट अपनी गैलरी में  डाऊनलोड कर सकेंगे ,ओर वहां से अपने नाम से इसे किसी को भी भेज सकेंगे ,वैसे तो इसके कई तरीके है पर आपको बहुत ही आसान तरीका  बताऊंगा ।

ये भी पढ़िए 




 सबसे पहले फेसबुक में जा कर किसी  के भी वीडियो पर जाना  है  अब उसके वीडियो में जा कर जो दाएं तरफ तीन डॉट दिखायी दे रहे है उस पर क्लिक करना है फिर scroll करते आपको copy link तक आना है ।व प्रेस करके इसे कॉपी कर लेना है  

ये भी पढ़े ।

ब्लॉग ओर वलोग में अंतर


     अब गूगल क्रोम में जा के  (Save from.net  )साइट खोलनी है  ।ओर जब वो खुल जाए तो वहां पर आपको enter the url का ऑप्शन दिखाई देगा वहां पर ये कॉपी किया हुआ लिंक पेस्ट कर देना है । अब नेट की स्पीड के हिसाब से एक दो मिनट बाद आपको गैलरी के download  फोल्डर में जाना है वहां आपको ये वीडियो  डाउनलोड होने के बाद मिल जाएगा । जहां से आप कही भी इसे शेयर कर सकते है ।



गुरुवार, 27 अगस्त 2020

ब्लॉग ओर वलोग में अंतर

आप मे से कई लोगो को शायद इन दोनों की शब्दावली के अंतर के बारे में पता हो , पर काफी लोगो को आज भी ब्लॉग ओर वलोग के बीच का अंतर नही पता है ,आज आपको बताते है इन दोनों में क्या मुख्य अंतर है ।


बुधवार, 26 अगस्त 2020

पांडव गुफा करोल का टिब्बा सोलन ट्रैकिंग व पर्यटन के लिए लाजवाब जगह

Karol cave


 पाण्डव गुफा करोल ,पिकनिक के लिए अच्छा स्थल ।

      हिमाचल में हिमालय रेंज की सबसे पुरानी और लंबी 28 किमी गुफा आज भी रहस्य बनी हुई है। कहा जाता है कि पांडवों के अलावा इस गुफा को कोई पार नहीं पाया 

      यह गुफा हिमाचल के कालका-शिमला हाईवे के समुद्र तल से 7000 हजार फीट की ऊंचाई पर करोल पहाड़ पर स्थित है।

     गुफा के अंदर प्रवेश करते ही तरह 2 की आकृतियां दिखने लगती हैं। सोलन में इसे करोल टिब्बा के नाम से भी जाना जाता है।

     गांव के लोगों का मानना गुफा के अंदर अलौकिक शक्तियां हैं। जिनका रहस्य अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं, इस गुफा के अंदर 150 फीट तक ही जाया जा सकता है, गुफा अंदर पानी के कारण काफी फिसलन है और लैंड स्लाइड से पत्थर भी गिरते रहते हैं।

 ये भी पढ़े ।



हिमालय रेंज की 28 किमी लंबी गुफा, 

   देव भूमि हिमाचल में हिमालय रेंज की सबसे पुरानी और लंबी 28 किमी गुफा आज भी रहस्य बनी हुई है। कहा जाता है कि पांडवों के अलावा इस गुफा को कोई पार नहीं पाया। 

इसलिए है पिंजौर गार्डन कनेक्शन...

       ऐसा कहा जाता है कि यह गुफा पांडव काल की है और इस स्थान से शुरू होकर 40 किमी दूर कालका के पिंजोर गार्डन में निकलती है।

      एक जर्मनी के साइंटिस्ट ने जब  गुफा के अंदर प्रयोग के तौर पर रंगीन पानी डाला तो यह पिंजौर गार्डन के पानी के प्राकृतिक चश्मों में निकला। जिससे एक बात तो साबित होती है कि गुफा पिंजौर में ही निकलती है वैज्ञानिकों की टीम भी इस गुफा का मुआयना कर चुकी है। टीम ने अंदेशा जताया था कि इस गुफा के अंदर बड़ी झील हो सकती है। कवदंती के मुताबिक महाभारत में जब शकुनि ने पांडवों को लाक्ष्य गृह में जिंदा जलाने की योजना तैयार की तो भीष्म पितामह ने पांडवों को भगाने के लिए इस गुफा का निर्माण किया था,पांडवों यहां पर पांच वर्ष तक रहे थे। गुफा के अंदर कई अजीबोगरीब चीजें हैं जिन्हें देखने के बाद किसी की अंदर जाने की हिम्मत नहीं पड़ती ,गुफा के अंदर कई शिवलिंग भी बने हुए हैं। ऐसे में यह गुफा भगवान शिव से जुड़े अनेकों रहस्य समेटे हुए हैं।

        गांव के लोगों का कहना है कि करोल के पहाड़ पर दुर्लभ जड़ी बूटियां हैं,गुफा के अंदर ऑक्सीजन की कमी महसूस होती है व चमगादड़ो ओर अन्य छोटे बड़े जीव जंतु की उपस्थिति नज़र आती है  कुछ दूर के बाद घुप्प अंधेरा आ जाता है अभी तक कोई भी डिस्कवरी या नेशनल जियोग्राफिक चैनल इसका भेद नही खोल पाए है अगर इस पर रिसर्च की जाए तो निश्चित तौर पर कई बड़े रहस्य सामने आएंगे । कई जीव जंतु जो इसके अंदर है वो दूर 2 तक इस इलाके में नही दिखाई देते है कहते है कि  इस पहाड़ी में कीमती जड़ी बूटियों का खजाना है पर कम लोग ही इनको पहचान पाते है ।देश के तीसरे मिनरल वाटर गोल्डन ईगल का उदगम भी यही पहाड़ी है इसकी चोटी  से चायल और शिमला दिखाई देते है । करोल टिब्बे की ऊंचाई  2237 मीटर है ।



शनिवार, 22 अगस्त 2020

AIIMS की स्थापना

क्या आप जानते है अहलूवालिया खानदान से थी भारत के एम्स संस्थान को बनवाने वाली  राजकुमारी ।

"AIIMS"

कपूरथला राज परिवार की अमृता कौर आहलू वालिया ने बनवाया था , इसके लिए निजी संपत्ति खर्च की थी विदेशों से चंदा जुटाया इसके लिए अपनी 100 एकड़ जमीन बेचीं थी हिमाचल के अपने बंगले मेनरविल्ला  जो शिमला में था को एम्स के नाम कर दिया व  इसे राष्ट्र की सम्पत्ति घोषित कर दिया था  । जहां  आज डॉक्टर ओर नर्स ठहर सकते है ।




    लखनऊ में 1889 में  इन्होंने  जन्म लिया इनके पिता हरनाम सिंह कपूरथला  रियासत से थे  शिक्षा ऑक्सफोर्ड  से की थी, जब वह ऑक्सफोर्ड से पढ़ कर वापिस आई तो शिमला के वॉयस रीगल (आज का राष्ट्रपति भवन शिमला) में एक फंक्शन हुआ जिसमें अंग्रेज ओर इंडियन शामिल थे पार्टी के दौरान एक अंग्रेज़ ने उन्हें डांस करने का ऑफ़र दिया जिसे उसने  मन कर दिया इस पर अंग्रेज़ भड़क गया ओर भारतीयों के बारे में काफी अपशब्द कहे  इससे उनके मन को बहुत धक्का लगा ओर देश प्रेम की भावना जागृत हुई बाद में जब भारत में जलियांवाला बाग घटना हुई तो वह आजादी के आंदोलन में कूद पड़ी और महात्मा गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चली, वह महात्मा गांधी की 16 सालों तक सेकेट्री रही ,महात्मा गांधी के कहने पर उन्होंने हरिजनों की बस्ती में जा के सफाई का काम भी किया  क्योंकि गोपाल कृष्ण गोखले उनके पिता के बहुत नजदीकी थे इसलिए बचपन से ही उनका झुकाव राजनीति की तरफ रहा , वो All India Women's conference की फाउंडर मेंबर भी रही थी ।

   बहुत कम लोगों को पता होगा कि भारत की प्रथम कैबिनेट मंत्री राजकुमारी अमृता कौर अपना पहला चुनाव आज के हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से जीती थी जोकि उस समय यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाता था 

   वह भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री रही  उसके बाद वह वर्ल्ड हेल्थ असेंबली कि प्रेसिडेंट भी रही , पहली बार कोई भारतीय ,एशियाई और महिला इस पद तक पहुंची थी  वह डॉक्टर बनना चाहती थी पर वह उसमें सफल ना हो सकी क्योंकि उन्होंने भारत की स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया पर  पर वह भारत की स्वास्थ्य मंत्री तो बन  ही गई ।

ये भी पढ़े

    

   टाइम मैगजीन ने अभी हाल में पिछले सदी में 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं के नाम सार्वजनिक किए हैं जिसमें भारत की 2 महिलाएं भी शामिल है इसमें से एक तो राजकुमारी अमृता कौर जी और दूसरी श्रीमती इंदिरा गांधी को शामिल किया गया , राजकुमारी अमृता कौर को 1947 के लिए और इंदिरा गांधी को 1976 के लिए  womens of the year चुना गया ।

    दुख इस बात का है कि आज नई पीढ़ी उनके नाम को भी नहीं जानती जोकि बहुत दुखदाई लगता है जरूरत है उनके योगदान को रेखांकित करने की ।



ज़िला सोलन के बारे में जानिए

सोलन-solan-solan -medical
ज़िला सोलन

   ज़िला सोलन के बारे में जानिए ।


   ज़िला सोलन के बारे में जानिए  कैसे हिमाचल का छोटा सा जिला प्रदेश का सबसे विकसित ज़िला बना है , आज यदि इसे प्रदेश की रीढ़ की हड्डी कहा जाए तो कोई शक नही होना  चाहिए ।

    विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय

    एशिया की पहली कृषि वानिकी और बागवानी यूनिवर्सिटी नौनी सोलन में स्थपित हूई थी बाद में  कृषि यूनिवर्सिटी पालमपुर चली गयी थी ।

    सोलन में आज़ादी के बाद हिमाचल के सबसे ज्यादा सरकारी  ऑफिस खुले थे क्योंकि काफी बिल्डिंग उस समय यहां पर खाली पड़ी थी  बाद में यह आफिस धीरे 2 प्रदेश के अन्य भागो में स्थानांतरित हो गए, आप को जान कर हैरानी होगी की पंजाब यूनिवर्सिटी भी कुछ समय के लिए सोलन के आर्मी एरिया में स्थानातरित हुयी थी ,इसका  रिकॉर्ड पंजाब युनिवर्सिटी में मिल जाएगा ।

     Mushroom city

     सोलन भारत की पहली मशरूम सिटी है जहाँ मशरूम के लिए कुदरती वातावरण पाया गया । आज देश का एकलौता मशरूम ट्रेनिंग सेन्टर सोलन में स्थापित है ।

 आजादी की लड़ाई में योगदान 

    सोलन की पुरानी रियासत बघाट सवतन्त्रता आन्दोलन में भाग लेने वालो में अग्रणीय रही  थी । 

     महत्वपूर्ण संस्थान         

    सोलन में प्रदेश की इकलौती सेंट्रल  स्टेट लाइब्रेरी स्थापित है ,सोलन में ही प्रदेश की एकमात्र उर्दू रास्ट्रीय ट्रेनिंग सेन्टर भी स्थापित है । सोलन में जाने माने इंटरनेशनल लेखक सलमान रश्दी का भी घर है ।

    सोलन में मोहन मेकिन ब्रूरी भी है जो पूरे भारत में लोकप्रिय है ,यह प्रदेश की ही नहीं देश ओर एशिया  की सबसे पुरानी वाइन बनाने वाली फैक्ट्री  में से एक है पहले इसके मालिक जलियांवाला बाग के जनरल डायर  थे इसका नाम भी   डायर मीकिन इंडस्ट्री हुआ करता था और उसमें डिप्लोमेट डीलक्स व्हिस्की बना करती थी, जिस पर बाकायदा उसकी तस्वीर भी लगी होती थी,   बाद में इसे  बाद में   एन एम मोहन ने खरीद लिया व बाद में  ,इसके मालिक कपिल मोहन  बने जो कभी एशिया के सबसे आमिर लोगो में शुमिर किये जाते थे ,उनकी सोलन नंबर 1 ब्रांड शराब तो पुरे देश में लोकप्रिय थी  उन्होंने इस फैक्ट्री में कई प्रयोग किये वे इसे नई बुलंदियों में पहुंचाया ,  इलावा उनके माता के जागरण और केलिन्डर  भी अपने समय पर पूरे देश में प्रसिद्ध रहे है । देश की शुरूआती मिनरल वाटर का आगाज़ करने में यह स्थान भी प्रमुख रहा है ।   कपिल मोहन ने सलोगडा में हेरिटेज पार्क बनाया है  जो आज सोलन में आने वाले पर्यटकों के लिये एक आदर्श सेन्टर बन गया है  । 

         चायल

    सोलन में चायल के तो कहने क्या यहां महाराजा पटियाला का पैलेस होटल पूरे देश में जाना जाता है  यहां मिलिट्री स्कूल भी स्थापित है व दुनिया की सबसे हाइट में बना cricket Ground  भी यंही है । यहां वन्य जीव जन्तु के लिए अभ्यरण भी बना है जहाँ जंगली मुर्गे चीतल आपको कई बार सडको में चलते दिखाई पड़ जायेंगे । यहां ही बाबा भल्खु राम की प्रतिमा भी स्थापित है जिसने कालका शिमला रेल मार्ग व पुराने हिन्दुस्थान तिब्बत रोड का सर्वे किया व उन्हें बनाने में योगदान दिया ।

    कंडाघाट में प्रदेश का इकलौता महिला बहुतकनीकी कॉलेज स्थापित है । व यहां पर ही प्रदेश क़ी इकलौती खाद्य प्रदाथो को टेस्ट करने की लैब स्थापित है ।


ये भी पढ़े ।



      शिक्षा का हब

   सोलन में Nauni University ke  इलावा  भी जिले में कई जानी मानी यूनिवर्सिटी शामिल है ,जिसमे आई. टी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट जिसे भारत की टॉप आई. टी. यूनिवर्सिटी में से एक माना जाता है । वाकनाघाट  में ही बाहरा एंड रयात यूनिवर्सिटी  भी स्थापित है ,कंडाघाट में ही  प्रदेश का इकलौता महिला बहुतकनीकी संस्थान  भी है ,सोलन में शूलिनी यूनिवर्सिटी टॉप 20 रैंकिंग बायोटेक यूनिवर्सिटी भारत व वर्ल्ड की टॉप 200 यूनिवर्सिटी में शामिल,  मानवभारती यूनिवर्सिटी जो अब कुछ विवादों में घिर चुकी है ,मारकण्डेश्वर मेडिकल यूनिवर्सिटी/ हॉस्पिटल, टूटूल का डेंटल कॉल, लॉ कॉलेज व बी .ऐड. कॉलेज , ग्रीन हिल इंजिनियर कॉलेज कुमारहट्टी ,सोलन का संस्कृत कॉलेज और प्रदेश की इकलौती आई एस ओ ITI, बद्दी यूनिवर्सिटी , चितकारा यूनिवर्सिटी , बद्दी का इंजिनियर कॉलेज ,  CRI कसौली जो की नार्थ इंडिया का इकलौता संस्थान है जहाँ गवर्नमेन्ट सेक्टर के लिए ड़ी0 प़ी0टी0 के टीके से लेकर स्नेक के काटने से बचाव की दवाईया बनायीं जाती है  इसके इलावा दर्ज़नो छोटे बड़े शिक्षा संस्थान भी स्थपित है ।

       सनावर स्कूल

    स्कूल की बात करे तो इंडिया का पांचवा सबसे प्रतिष्ठित स्कूल सनावर कसौली में है जहां से फ़िल्मी इंडस्ट्री से ले कर आर्मी तक के बड़े लोग निकले है चाहे मेनका गांधी,सैफ अली खान,परीक्षित साहनी, भूटान राजकुमारी,हो या सुखबीर बादल या संजय दत्त सभी सेलेब्रिटी यही से निकली है  । चायल का मिलिट्री स्कूल हो या डगशाई का डगशाई पब्लिक स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल सभी की धाक दूर दूर तक है ।


ये भी जरूर पढ़ें



     उत्तर भारत का मानचेस्टर

     इंडस्ट्री की बात करे तो परवाणु हिमाचल का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र है । उसके बाद बद्दी नालागढ़ बरोटीवाला का  औद्योगिक क्षेत्र् आता है जहाँ सुई से लेकर जहाज़ तक के समान व पुरजे बनाये जाते है व पुरे उतर भारत का महत्वपूर्ण ओद्योगिक स्थान है ।

     अर्की क्षेत्र की सीमेंट फैक्ट्री अम्बुजा व जे पी अपना विशेष स्थान रखती है इसके अतिरिक्त यहां खनिजो का भंडार पाया गया है सोलन ज़िले में थोरियम की बात कुछ वैज्ञानिक कहते है कसौली में गढ़कल से तीन किलोमीटर दूरी में ONGC ने तेल के लिए खुदाई की है व कुछ विशेष कारणों से अभी इसे बंद किया गया है भविष्य में आप देखेंगे कि यहां से तेल निकलेगा ।सोलन का प्रकितिक पीले रग का बालू पूरे हिमाचल में नही मिलता जिसकी मज़बूती को बेस्ट माना गया है।

     सब्जियों का गढ़  

    सब्ज़ियों में भी सोलन पूरे हिमाचल में छाया है यहां के टमाटर की डिमांड दिल्ली के फाइव स्टार होटल में है इसके इलावा शिमला मिर्च अदरक ,पलम ,खुमानी अखरोट भी टेस्ट में बेस्ट है ।

     पर्यटन की बात करे तो कसौली का मंकी पॉइंट,सन सेट पॉइंट,1800 इस्वी का चर्च ,स्कूल पुरानी इमारते, टी वी टावर,सी0 आर0 आई0 की 1800 सदी की बिल्डिंग ,नार्थ इंडिया का सबसे पुराना sanatorium टी वी सेन्टर जो कि धर्मपुर में  स्थित है लोकप्रिय है व ऐतिहासिक है ।

        टिम्बर ट्रेल

     परवाणू का टिम्बर ट्रेल जो वर्ल्ड फेमस है । सोलन में बन रहा पहला फाइव स्टार होटल ,सोलन सुबाथु व डगशाई की पुरानी चर्चे  ,सोलन का करोल पांडव गुफा जिसके बारे में मॉन जाता है कि उसका एक सिरा पिंजौर में जा के खुलता है, धारो की धार का गोरखों का किला जो की एक रात में जौनाजी से पत्थर ढो कर तैयार किया गया । हैप्पी वैली सोलन, बाघल रियासत किला अर्की ,handoi रियासत नालागढ  किला ,बघाट रियासत सोलन किला , कसौली के पास स्थित पट्टा महलोग रियासत का किला ,जोहड़ जी में बाबा जी  की समाधि ; हरिपुर बरोटीवाला में बाबा जी की समाधि jatoli मन्दिर में बाबाजी की समाधि  जो एशिया में सबसे ऊँचा शिव मन्दिर भी है नालागढ़ में पीर बाबा की dargagh ,अर्की में झोटो की लड़ाई वाला सयार मेला,कुनिहर की शिव गुफा ,salogada में बन रहा हेरिटेज सेन्टर, सोलन के पास स्थित कालाघाट की Dolanji monastery जो की पुरे वर्ल्ड में अपने तरह की इकलौती monastery है , यंहां रहने वाले बुद्दिस्ट sect के लोग वर्ल्ड में और कहीं नहीं है ।

        पैलेस होटल 

   चायल का पैलेस होटल ,काली का टिब्बा ,साधु पूल व अश्ववनी khud गिरि पूल ,डग्शाई की 1800 सदी की जेल जिसमे इंडियन को टार्चर किया जाता था जहाँ महात्मा गाँधीको भी बंदी बना कर रखा गया ।कुछ आइरिश फोरेनर को भी बंदी बना कर रखा गया  ,कभी जरूर जाइये आपकी रूह कांप जाएगी जब आप को पता चलेगा की कैसे यातनाये दी जाती थी ।

  कालका शिमला टॉय ट्रेन 

      कालका शिमला रेलवे लाइन को कोन भूल सकता है 103 सुरंगों वाली 1903 में बनी ये रेल मार्ग सबसे जायदा सोलन को ही गोरान्वित करती है बड़ोग सुरंग सबसे बड़ी है तो kaithalighat में समय समय पर पुराने दिनों को याद् करने के लिए विशेष स्टीम इंजन चलाया जाता है ।आज भी टूरिस्ट की पहली पसंद ये रेल मार्ग है 

    लोगो का मनपसन्द शहर 

   अपने अनुकूल आबोहवा के कारण सोलन प्रदेश से बाहर के लोगो के लिए आदर्श रेसिडेंशियल स्थान बना है इसीलिए यहां फ्लैट बनाने वाले बिल्डरों की भरमार लग गई है ,फ्लैट कल्चर का आगाज़ प्रदेश में सोलन को ही माना जाता है ,इंडिया टुडे के एक बार के सर्वे में सबसे ज्यादा लेंटल औसत के हिसाब से जिला सोलन में डाले गए थे असज सभी बड़ी कंपनियों की एजेंसी सोलन वासियों को उपलब्ध है सोलन के निगम बनने से ये तरक्की बहुत तेज़ी से आगे बढ़ेगी और अगले चरण में यकीनन ये स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होगा ।

       निष्कर्ष

     कुल मिला कर ज़िला सोलन से पूरे प्रदेश की आर्थिक गतिविधि चली है यह जिला पूरे हिमाचल की जीडीपी में अकेले ही 30 से 35% का योगदान देता है ,शिक्षा व पर्यटन में भी काफी प्रगति की है यद्यपि राजनीति में केवल पुराने विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल को छोड़ कर कोई भी लोकप्रिय लीडर प्रदेश में अपनी धाक नही जगा पाया परिणामस्वरूप केवल अपने बलबूते ही यह जिला प्रगति कर रहा है राजनीति से कुछ भी हांसिल नही हुआ जितना इसे अपनी लोकेशन ओर प्रदेश में योगदान के बदले मिलना चाहिए था ।

कृपया शेयर करना न भूले सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में , आप भी इसकी तरक्की में योगदान दे सकते है इसे शेयर करके लोगो तक पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगो को सोलन की तरफ आकर्षित करके यहां की आर्थिकी बढ़ा कर   । समय समय पर इस आर्टिकल को अपडेट किया जाएगा । आप कमेंट में सुझाव दे सकते है ।


ब्लॉग ओर वलोग में अंतर

दवाइयों में स्टेरॉयड की पहचान कैसे करें? लक्षण, जांच और सावधानियां ।

  आजकल काफी दवाइयों में स्टेरॉयड आ रहा है आप प्रथम दृष्टि में कैसे जान सकते है कि इसमें स्टेरॉयड मिला है कि नहीं, बल्कि लोगो को रातों रात ठ...